मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल से ओरछा- चंदेरी हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई हरी झंडी , जानें खासियत, किराया 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल से ओरछा- चंदेरी हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई हरी झंडी , जानें खासियत, किराया 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में हेलीकॉप्टर सेवा की नई सौगात दी है। यह सेवा “पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर” द्वारा की जा रही है। जिसका शुभारंभ आज भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया। यह सेवा पर्यटन की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

जानें नई सौगात की खासियत

यह हेलीकॉप्टर सेवा भोपाल से चंदेरी- ओरछा रूट के लिए बनाया गया है इस हेलीकॉप्टर में 6 सीट रहेगी, जिसमें से एक पायलट की सीट रहेगी और पांच यात्री के बैठने के लिए सीट मौजूद रहेगी। यह नई सौगात सप्ताह में बुधवार से लेकर रविवार तक ही चलेगी जिसकी उड़ान भोपाल से सुबह 9:30 बजे रहेगी। अब यात्रियों को चार-पांच घंटे की जगह 1 घंटे में ही सफर तय करने की सर्विस मिलेगी।

जानें किराया 

रूटकिराया 
भोपाल से चंदेरी5500 रुपये 
चंदेरी से ओरछा 2750 रुपये
भोपाल से ओरछा6500 रुपये

मोहन यादव ने क्या कहा? जानें यहां

मोहन यादव ने इस नई सौगात के बारे में और परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की दृष्टि से आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। मैं प्रदेशवासियों को, देशवासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती की बधाई देना चाहूंगा। साथ ही साथ एक सौगात हमने आज के दिन को अमर बनाने के लिए शुरुआत की है। आज हमने अपने तीसरा सर्किट जहां टूरिज्म डिपार्टमेंट के माध्यम से हेलीकॉप्टर सर्विस का प्रारंभ कर रहे हैं।”

मोहन यादव ने ओरछा के बारे में कहा कि “ओरछा सांस्कृतिक दृष्टि से भी, धार्मिक दृष्टि से भी और खासकर के चंदेरी की साड़ी और कई कारणों से इंडस्ट्रीज का होम मेड इंडस्ट्रीज का बड़ा अच्छा सेक्टर है। मैं इसी के साथ भगवान राम के धाम पर जाने आने के लिए बीते समय हमने राजा राम की नगरी ओरछा में काफी अच्छा निर्माण कार्य और कई सुविधाओं के साथ पर्यटकों की व्यवस्था के अलावा भगवान के मंदिर के धाम की गरिमा बढ़े और आनंद के साथ हम सब ओरछा की यात्रा सआनंद संपन्न करें ऐसे कई कामों को हाथ में लिया था, उसका लोकार्पण किया।” 

मोहन यादव ने आगे कहा “अब दूसरे एक और सरल मार्ग हवाई यातायात के माध्यम से भोपाल से हेलीकॉप्टर सर्विस का तीसरा सेक्टर हमने प्रारंभ किया है। उल्लेखनीय इसके पहले गए साल ही हमने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, ममलेश्वर ऐसे करके इंदौर उज्जैन का सर्किट प्रारंभ किया था। बाद में दूसरा सेक्टर जिसमें चित्रकूट, मैहर की माता जी, पचमढ़ी, अमरकंटक और बांधवगढ़ पेंच ऐसे कई पर्यटन के क्षेत्रों को समेटने का प्रयास किया। हमारी पीएम वायु श्री योजना जिसके माध्यम से खासकर के हमारी रेगुलर छोटे प्लेन की योजना भी लगातार जारी है। जिसके माध्यम से सिंगरौली, रीवा, सतना, भोपाल ऐसे कई सेक्टर में हम काम करते हुए एविएशन के माध्यम से मध्य प्रदेश को देश के नक्शे पर लाते हुए दुनिया के सामने मध्य प्रदेश का मॉडल आदर्श बन रहा है। कई सारे राज्य अब हमको फॉलो कर रहे हैं।” 

मोहन यादव ने आगे कहा “ऐसे में धार्मिक पर्यटन के वन्य जीवन को नजदीक से देखने के, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के केंद्रों के साथ जोड़ने के ऐसे कई प्रयासों की हमारी शुरुआत है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसके माध्यम से न केवल यात्रियों को यह नैसर्गिक आनंद रास्ते में हेलीकॉप्टर सर्विस के माध्यम से मिलेगा, बल्कि समय की बचत भी होगी और मध्य प्रदेश सरकार भी उनके साथ मिलकर के उनके इस पूरे प्रबंधन में अपनी योजना के आधार पर मदद कर रही है।”

Related Post