MP बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

MP बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का बोर्ड  एग्जाम घोषित कर दिया है। आज यानी 15 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों की मेहनत के नतीजे सामने आएंगे। इन नतीजों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जारी किया गया है। गौरतलब हैं कि 10 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक चली और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक चली, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया और मेहनत करके परीक्षाएं दी, जिसका आज रिजल्ट घोषित हुआ है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाना बेहद जरूरी है अगर 33% से कम हुए तो छात्र/छात्रा को अगली साल यानी 2027 में फिर से परीक्षा देनी होगी। अगर छात्र/छात्रा एक या दो विषय में फेल हुए हो,  तो वह अपनी गलती को सुधारने के लिए फिर से वही दो फेल हुए सब्जेक्ट के कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं, इस कंपार्टमेंट एग्जाम के जरिए छात्रों को अपना भविष्य सुधारने के लिए नया मौका मिलेगा।

एमपी बोर्ड 2026 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में किसने किया टॉप , जाने यहां 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी (पन्ना) ने 500 में से 499 अंक प्राप्त करके अपने शहर पन्ना का नाम रोशन किया।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने अपने शहर भोपाल का नाम रोशन किया। गौरतलब है कि दोनों ही टॉपर्स ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।

Also Read

कैसे चेक करें 10वीं बोर्ड रिजल्ट, जाने यहां

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mponline.gov.in पर जाएं , इसके बाद दी सामने दी गई लिंक  ‘ MP Board 10th Result 2026’ पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और दी गई जानकारी भरे, उसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर ले, क्योंकि भविष्य में यह डॉक्यूमेंट बेहद काम आएगा। 

कैसे चेक करें 12वीं बोर्ड रिजल्ट, जाने यहां

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mponline.gov.in पर जाएं , इसके बाद दी सामने दी गई लिंक  ‘ MP Board 12th Result 2026’ पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और दी गई जानकारी भरे, उसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर ले, क्योंकि भविष्य में यह डॉक्यूमेंट बेहद काम आएगा।

Top Stories
Related Post