गर्मी ने मचाया हाहाकार पारा 41.9 डिग्री पार: दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रात में भी नहीं मिल रहा चैन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गर्मी ने मचाया हाहाकार पारा 41.9 डिग्री पार: दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रात में भी नहीं मिल रहा चैन

ग्वालियर चंबल संभाग में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे ग्वालियर चम्बल में बरसात और ओला वृष्टि हुई थी लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है और अब  शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य टेंपरेचर से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। गर्मी का प्रकोप इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने गर्मी का असर और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लोगो को दिन भर की झुलसाने वाली धूप और रात में चलती गर्म हवाओं ने परेशान कर दिया है। हर दिन सुबह 8 बजते–बजते गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है रात का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में तापमान मैं और तेजी आएगी

मौसम विभाग की मानें तो, सुबह से हे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका सीधा साफ मतलब यही है कि दिन का तापमान भी ज्यादा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के संभावना है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस गर्मी का मुख्य कारण है राजस्थान से आ रही गर्म हवा जो लू मैं परिवर्तित होकर गर्मी बढ़ा रही है। इन्हीं गर्म हवाओं के चलते वातावरण में आ रही नमी कम होती जा रही है। आगे आने वाले समय में भी तापमान मैं वृद्धि दर्ज की जाएगी।

सड़क पर पसरा सन्नाटा घरों में कैद हुए लोग

बढ़ती गर्मी का प्रकोप जनजीवन पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। शहर के बाजारों में भीड़भाड़ घटती हुई नजर आ रही है गर्मी के कारण लोग दिन के समय धूप में बाहर निकलना टाल रहे है। प्रशासन ने आम जनमानस को दिन में घरों से बाहर निकलने, गर्मी से बचने के उपायों को अपनाने और पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। नागरिकों को गर्मी से बचाने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनने सर को अच्छे से ढक कर निकलने और अधिक से अधिक गर्मी से बचाव की सलाह दी है। अगर गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो आगे आने वाले दिन और भी चुनौतीपूर्ण होंगे।

Top Stories
Related Post