आज बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है आज यानी 15 अप्रैल 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री बने भाजपा नेता सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के 24 वें पद पर पदस्थ हुए। आज सम्राट चौधरी ने लगभग 11:00 बजे लोक भवन में राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ ली और उसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालना शुरू कर दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता ने अपने बेटे को मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ होने पर खुशी जताई और कहा कि “ईश्वर की कृपा है। कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। पूरा लड़ाई हम लड़े। लव खुश बनाए, समता पार्टी बनाए, हम पार्टी बनाए। लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश के कृपा से सम्राट जी आगे बढ़ गए।”
#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, "कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने पूरी लड़ाई लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से ये पद मिला है…" pic.twitter.com/p1OWrI0HHg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने आज के ऐतिहासिक अवसर को लेकर कहां कि “बिहार के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है और माननीय श्री नीतीश कुमार जी के ही आइडिया को जो उनके लिए जो बिहार के लोग जिस जंगलराज से उन्होंने निकाल कर के सुशासन के राज में लाए हो बिहार को और उसी को आगे बढ़ाते हुए बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हुए माननीय सम्राट चौधरी जी को सबसे पहले बहुत बहुत शुभकामनाएं और हम सभी NDA के ही लोग पहले भी NDA के ही मुख्यमंत्री थे, आज भी NDA के मुख्यमंत्री हैं। हम लोग पूरे डटकर के बिहार के लिए क्या अच्छा से अच्छा काम हो सकता है। नए आइडिया, नए विजन के साथ आगे बढ़ेंगे।”
#WATCH | पटना: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार बिहार को जंगल राज से निकालकर सुशासन के राज में लेकर आए हैं, उसी को आगे बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पहले भी NDA के मुख्यमंत्री थे आज भी NDA के मुख्यमंत्री हैं।" pic.twitter.com/mCZOP4hhL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026