महाराष्ट्र: युवतियों को बनाया गया निशाना , 2022 से चल रही लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की साजिश

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

महाराष्ट्र: युवतियों को बनाया गया निशाना , 2022 से चल रही लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की साजिश

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है लगभग 4 साल यानी 2022 से 20-25 साल की युवतियों के साथ  गलत और शर्मनाक हरकतों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले में काफी युवतियों को निशाना बनाया, लेकिन उनमें से एक युवति ने  हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंची। युवति ने फरवरी 2026 में देओलाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद अभी तक लगभग 9 FIR दर्ज हो चुकी है। 

जाने पूरा मामला 

दरअसल महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के BPO ( बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) डिपार्टमेंट में 20 से 25 साल की युवतियों के साथ बेहद शर्मनाक काम लगभग 2022 से चल रहा है जिसका खुलासा इस साल 2026 में हुआ है उन युवतियों के साथ टीसीएस के बीपीओ डिपार्टमेंट में ब्लैकमेल, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन चल रहा था। इस मामले में लगभग अभी तक 12 पीड़ित महिलाओं और एक पुरुष की पहचान हुई है। 

इस मामले में कितनी FIR दर्ज हुई है ?

इस मामले में पहली FIR तब हुई जब उन युवतियों में से एक बच्ची हिम्मत जुटाकर पुलिस तक पहुंची, उस युवति ने फरवरी 2026 में देओलाली पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी, तब से  पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया था पुलिस के अनुसार इस मामले में लगभग अभी तक 9 FIR दर्ज हो चुकी है।

पुलिस का एक्शन

जब पुलिस को इस मामले में पहली बार फरवरी 2026 में पता चला तब से अभी तक पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने लगभग सात महिला कांस्टेबल को इस मामले की कार्रवाई करने के लिए भेजो, उन महिलाओं ने टीसीएस में अंडरकवर करके इस मामले की कार्रवाई की। इस मामले में कांस्टेबल महिलाएं उस एरिया तक गई, जहां के एरिया रिस्ट्रिक्टेड थे और लगभग 40 दिनों में उन साथ महिला कांस्टेबल में कार्रवाई करते हुए सबूत इखट्टा किए।

पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अभी भी एक आरोपी निदा खान फरार है उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुई है।

Related Post