इन दिनों बहुत ही भारी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया जा रहा है। मार्च के पहले हफ़्ते में सूरत से 1400 किलो पनीर फ़ूड डिपार्टमेंट द्वारा जब्त किया गया। वहीं अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में पंजाब में खुलासा हुआ कि वहां कि कुछ दुग्ध डेयरी टॉयलेट क्लीनर और फ़्लोर क्लीनिंग एसिड का इस्तेमाल करके पनीर बना रही हैं। यह केमिकल शरीर के लिए बेहद हानिकारक है, यह शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर किडनी, लिवर और भी कई ऑर्गन्स को बहुत ही गंभीर रूप से नष्ट कर सकते हैं।
नकली पनीर कैसे बनाया जाता है?
नकली पनीर को सस्ते वनस्पति या सिंथेटिक पदार्थों से तैयार किया जाता है ताकि वह असली पनीर जैसा दिखे। इसे असली पनीर जैसा दिखाने के लिए स्टार्च (जैसे कॉर्न स्टार्च या आलू) या फिर मैदा को पानी में डालकर उसे कुछ देर छोड़ दिया जाता है ताकि वह गाड़ा हो जाए। पनीर जैसा ठोस ब्लॉक बनाने के लिए इसमें पौधों का तेल और केमिकल कंपाउंड का इस्तेमाल किया जाता है। किफ़ायती मिल्क पाउडर, हाइड्रोजेनेटिड हुआ तेल, इमलसीफ़ायर (मिश्रण स्थिर करने वाला पदार्थ) मिलाया जाता है, जिससे पनीर जैसा सॉफ्ट टेक्सचर देते हैं। इन पदार्थों से पनीर जैसा सफेद टेक्सचर भी आ जाता है। कुछ जगहों पर तो इसे झागदार टेक्सचर देने के लिए डिटर्जेंट मिलाया जाता है। कभी तो और भी सस्ते कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। कही तो पनीर को सख्त बनाने के लिए सिंथेटिक रेसिन जैसे पदार्थ का भी इस्तेमाल होता है। सिंथेटिक रेसिन एक गोंद जैसा पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल चीज़ों को जोड़ने या चिपकाने के लिए होता है।
टॉयलेट क्लीनर या एसिड से बना पनीर शरीर में कितना हानिकारक होता है:
डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है। कई ऑर्गन्स को गंभीर रूप से हानि हो सकती है और कई गंभीर मामलों में तो यह शरीर में बहुत हद तक हानि पहुँचा सकता है।
नक़ली पनीर खाने पर रिएक्शन कितनी देर में नजर आता है?
उल्टी हो सकती है, कभी तो खून की उल्टी भी होती है।
मुँह, गला और पेट में तेज जलन हो सकती है।
चक्कर या कमज़ोरी भी आती है।
नक़ली पनीर खाने से पेट में दर्द भी होता है। इसे खाने के 2 दिन बाद किडनी डैमेज, गंभीर डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और आंतों में सूजन, यह सभी लक्षण दिखाई देंगे। यह मिलावटी पनीर शरीर में स्लो पॉयजन की तरह फैलता है।
नकली पनीर कहा मिलता है?
नकली पनीर की सप्लाई ज़्यादातर उन जगहों पर मिलता हैं, जहाँ पनीर की ज़्यादा बिक्री होती है। बड़े-बड़े होटल/ढाबों पर ज़्यादा ध्यान रखें। उन जगहों पर हाइजीन का ज़्यादा ध्यान रखें और साथ ही ऐसी कोई चीज़ ना मंगाएँ जिसमें पनीर डाला हो। सबसे सुरक्षित पनीर घर का बना होता है। बाहर का पनीर तो इस समय आपकी जान के लिए बहुत ही घातक हो सकता है।