मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बवाल: 9 साल का दूल्हा और 8 साल की दुल्हन की हुई शादी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बवाल: 9 साल का दूल्हा और 8 साल की दुल्हन की हुई शादी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आज के युग को देखते हुए भी बाल विवाह जैसा मामला सामने आया है 10 साल से छोटे बच्चों की बिना उनकी अनुमति से शादी करवा दी और यह शादी पूरी रस्मो रिवाज के साथ हुई। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब प्रशासन हरकत में आया और इस मामले की कड़ी कार्रवाई में  जुटा हुआ है।

पूरा मामला जाने

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुशलपुरा गांव से हैरान कर देना वाला बाल विवाह का मामला सामने आया है। 9 साल के मासूम छात्र की एक 8 साल की नाबालिक लड़की से शादी करवा दी और यह शादी पूरी रस्मो रिवाज के साथ हुई। इस शादी में बच्चों के माता-पिता मौजूद थे,पूरी डेकोरेशन थी , और साथ ही रिश्तेदार भी शामिल थे। शादी में बकायदा दूल्हा- दुल्हन को मेहंदी लगाई गई, हल्दी लगाई गई, नाच- गाना हुआ, यही नहीं दूल्हा बकायदा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर दुल्हन को लेने गया और उसके सात फेरे भी करवाए गए। जब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तब जोरो- जोरो से वायरल हो गया, तब तक पूरी शादी संपन्न हो गई  थी उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की चौंकाने वाली बात यह है कि जब शादी हो रही थी तब शादी के एक दिन पहले बाल विकास विभाग की टीम को इस बाल विवाह की सूचना मिली और जब वह जांच पड़ताल के लिए गई, तब परिवार वालों ने बाल विकास विभाग की टीम की आंखों में धूल झोंक दी। नाबालिग दूल्हा की जगह नकली बालीग दूल्हा दिखाकर मामले को उसे समय रफा- दफा कर दिया । जब यह पुरी शादी संपन्न हो चुकी थी और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन को इस बाल विवाह का पता चला तब जाकर वह हरकत में आई।

इस मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष चौहान ने पॉक्सो एक्ट और अधिनियम 2006 की धारा 10 / 11 के तहत भोजपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में जो भी शामिल है माता-पिता से लेकर पंडित, हलवाई, टेंट वाला, घोड़ी वाले, आदि सभी को इस मामले की भरपाई करनी होगी।

Also Read

Top Stories
Related Post