दतिया | मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बेरछा गांव से अजीबो- गरीब मामला सामने आया है जहां सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल बेरछा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे, वहां महाराज ने आशीर्वाद की जगह उनको मुक्के मारकर धक्का दिया , जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है जो की काफी वायरल हो रहा है।
क्या यही आशीर्वाद है ?
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 16, 2026
आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को सीताराम बाबा ने मुक्के मारे-धक्का दिया, माला फेंककर दे मारी, वीडियो वायरल
मामला मध्य प्रदेश के दतिया के सेवड़ा का है #Viralvideo #MP #Bjp #Madhyapradesh pic.twitter.com/9stpLR1PWr
दरअसल मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बेरछा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा जिसके कथा वाचक सीताराम महाराज जी है सीताराम महाराज जी भिंड के मिसरोल मंदिर आश्रम के प्रसिद्ध संत है। बेरछा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में काफी श्रद्धालु भागवत सुनने के लिए पहुंचे, इस दौरान सेवाड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल भी सीताराम महाराज जी के भागवत में पहुंचकर जब उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे, जब महाराज के सामने आशीर्वाद लेने के लिए झुके तब महाराज जी ने उनको मुक्का मार दिया, इतना ही नहीं धक्का भी दिया। वहां मौजूद श्रद्धालु यह देखकर हैरान रह गए और तुरंत कुछ श्रद्धालुओं ने धक्का देने का वीडियो भी बनाया, उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना करीबन 12 – 13 अप्रैल की बताई जा रही है जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। यह मामला लोगों की चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस मामले में विधायक और संत दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।