आधार लिंक का पैन 2026 में सही तरीके से उपयोग समझो

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आधार लिंक का पैन 2026 में सही तरीके से उपयोग समझो

अगर आपका आधार कार्ड  और पैन कार्ड लिंक नहीं है तो आज ही यह जरूरी दस्तावेज लिंक कर ले। क्योंकि सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है यह दोनों दस्तावेज बेहद जरूरी है देश के नागरिक सरकारी आईडी है लेकिन यह दोनों दस्तावेज अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोग होते हैं जिसको लिंक करना अनिवार्य हो गया है लिंक करने से आपको सरकारी सेवाएं उपलब्ध होगी, वरना आप सरकारी सेवाओं से वंचित रह जाओगे। आधार कार्ड आपकी पहचान बताता है और पैन कार्ड से फाइनेंस के बड़े लेनदेन कर सकते हो।

आधार- पैन को लिंक करने के जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना बेहद आसान है बस आप सही तरीके से इसका प्रोसेस समझो। पहले तो आप आधार- पैन कार्ड को लिंक करने के जरूरी दस्तावेज समझे। सबसे पहले आपके पास पैन कार्ड का नंबर होना चाहिए, आधार कार्ड का 12 डिजिट का नंबर होना चाहिए, आधार कार्ड पर जो नाम रजिस्टर है वह नाम होना चाहिए और आखरी में आपका मोबाइल नंबर। मोबाइल नंबर वही दर्ज करें जिसमें आपका ओटीपी आए क्योंकि ओटीपी डाल के ही आपका आधार- पैन लिंक हो पाएगा।

जानें कैसे करें आधार- पैन को लिंक 

  • आधार- पैन की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in  पर जाएं। 
  • लिंक पर जाने के बाद होम पेज मिलेगा जिसमें ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें।
  • लिंक आधार पर क्लिक करने के बाद जरूरी दस्तावेज भरे जैसे आधार नंबर, पैन नंबर, आधार नाम, मोबाइल नंबर ।
  • जरूरी दस्तावेज भरने के बाद वैलिडेट बटन पर क्लिक करें। 
  • वैलिडेट करने के बाद 6 डिजिट का ओटीपी नंबर आएगा, उसको आप दस्तावेज में डालें और आपका आखरी में फोन पर संदेश मिलेगा आधार- पैन के लिंक होने का।