CWC बैठा के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का हमला 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

CWC बैठा के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का हमला

दिल्ली में हुई CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) बैठक के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना ) पर केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी से हाथ पीछे करते हुए बड़ा प्रहार किया है। पूरे देश मनरेगा से जुड़ा हुआ है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सामने आएगी। 

उन्होंने आगे कहा यूपीए सरकार के समय जो कानून बना था उनकी रक्षा के लिए हम देशव्यापी कार्यक्रम जनवरी से शुरू करेंगे। 

अरावली पर्वतमाला से जुड़े मुद्दे पर क्या बोले हुड्डा ? 

इसके साथ ही अरावली पर्वतमाला से जुड़े मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो अरावली का विषय है विचार राज्यों से जुड़ा हुआ है उन विषय पर आज हम सरकार को ही चेतावनी दे रहे हैं कि सरकार की जो मंशा थी वह लोगों को समझ आ गई है। 

उन्होंने आगे कहा अरावली को भ्रष्टाचार की भेट सरकार चढ़ाना चाहती थी लेकिन सरकार में बैठे कुछ लोग सो रहे हैं कि यह केवल राजस्थान का मुद्दा है सारे देश नौजवान अपने भविष्य भावी वीडियो को लेकर आक्रोशित है