बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद  कल्याण बनर्जी पर हमला 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद  कल्याण बनर्जी पर हमला 

पश्चिम बंगाल | पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी के भतीजे पर को हमला हुआ। सोनारपुर के कमराबाद इलाके में अभिषेक बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे इस दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और लोगों ने वही चोर- चोर के नारे लगाना शुरू कर दिए थे इतना ही नहीं मारपीट कर उन पर अंडे  फेके गए और गाली गलौज की गई, वहां मौजूद  सुरक्षाबलों ने उन्हें हेलमेट लगाकर वहां से सुरक्षित निकाला।  कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध के लिए आगे आए, जबकि भाजपा सरकार के मंत्री दिलीप घोष का कहना है कि “चुनाव परिणामों को देखते हुए अभिषेक  को वहां की स्थिति को समझना चाहिए था वह वहां हीरो बनने के लिए क्यों गए।” फिलहाल इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और ममता बनर्जी का आरोप है कि भाजपा द्वारा डॉक्टर को अभिषेक के इलाज के लिए धमकाया जा रहा है।  

अभिषेक बनर्जी का मामला शांत नहीं हुआ था की एक बार फिर पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है जहां पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित चंडी ताला पुलिस स्टेशन के सामने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के सिर पर किसी भारी वस्तु का हमला करने का आरोप है यह हमला उस वक्त हुआ जब वह अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले और गिरफ्तार टीएमसी नेता कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडी ताला थाना ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन उसी वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा चोर- चोर के नारे लगने लगे और उन पर किसी गेंद या फिर पत्थर से हमला किया गया । सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि  यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है वही इस पर बीजेपी ने सब चीज को ड्रामा बताया है उनका कहना है कि वह घायल नहीं हुए हैं सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं।