रेखा का दिल्ली वासियों को संदेश

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

रेखा का दिल्ली वासियों को संदेश

आज रेखा गुप्ता ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रमोट करते हुए दिल्ली वासियों को सलाह देते हुए कहा कि “सभी नागरिकों से यह निवेदन करना चाहती हूँ कि हम सब लोग जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ना केवल यह देश के लिए ईंधन की बचत करेगा बल्कि हमारे इस दिल्ली शहर के लिए तो यह बेहद ही जरूरी है। हमारी दिल्ली के पॉल्यूशन  को देखते हुए ट्रैफिक को देखते हुए यदि हम सब लोग थोड़ा थोड़ा अपनी दिनचर्या में इस चीज को डालना शुरू करें, मेट्रो  का इस्तेमाल करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, बसेस का इस्तेमाल करें।” 

आगे रेखा ने कहा कि “हम सरकार की ओर से पूरी तरीके से कोशिश कर रहे हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट  की कहीं पर कोई दिक्कत ना हो। लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर ज्यादा से ज्यादा काम किया जाए और हर व्यक्ति जब थोड़ा थोड़ा भी सहयोग इसमें करेगा तो दिल्ली शहर के लिए यह बेहतरीन होगा। हमारे शहर में पॉल्यूशन से लेकर के हर समस्या का इसका समाधान मिलेगा। आज हमने मेट्रो मंडे के नाते जो कॉल  दी थी, पूरी दिल्ली को मैं मेरे साथ में मेरे सभी साथी, मंत्री, विधायक, हमारे अधिकारी सभी लोगों ने कोशिश करी है कि आज का दिन हम मेट्रो से ट्रैवल करें या कम से कम पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन  के इस्तेमाल जरूर हम करें। तो आज इसीलिए हम यहां मेट्रो से पहुंचे हैं और मैं देख रही हूं कि दिल्ली के बहुत सारे लोगों ने आज का दिन मेट्रो के माध्यम से ट्रैवल करने का निश्चय किया है। “