“कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडी चल रहा है यह कोई मीम नहीं है बल्कि एक सोशल मीडिया पेज है जिसके तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रही है लगभग डेढ़ करोड़ के पार फॉलोअर्स हो गए हैं और मिंटू में इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन मुद्दा यह कि इस पेज में ऐसा क्या है जिससे फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, उस पेज का टारगेट क्या है और यह पेज कौन चला रहा है? काफी सारे सवाल उठ रहे हैं? आईए जानते हैं ।
“कॉकरोच जनता पार्टी” के फाउंडर अभिजीत दीपके है जिनकी उम्र 30 साल है अभिजीत बोस्टन यूनिवर्सिटी से पड़े हैं जो पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। फिलहाल अभिजीत ने दो-तीन दिन पहले लगभग 16 मई 2026 को अपना सोशल मीडिया पेज बनाया जिसका नाम “कॉकरोच जनता पार्टी” है। इस पेज के तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं अभी फिलहाल में लगभग डेढ़ करोड़ के पार फॉलोअर्स की संभावना हैं लेकिन यह फॉलोअर्स थमने का नाम नहीं ले रहे, मिंटो में फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
क्यों बनाया यह पेज
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक बेरोजगार युवा का मामला चल रहा था इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत शर्मा ने अपने बयान में युवाओ पर टिप्पणी की थी उन्होंने कहा था “बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा जाता है।” CJI के इस बयान से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है अभिजीत ने उनके बयान पर सोशल मीडिया पेज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से बनाया है। जिसमें युवाओं की भीड़ इकट्ठी हो रही है युवाओं ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच को मजाक में बदल दिया है
क्या मकसद है “कॉकरोच जनता पार्टी” का ?
कॉकरोच जनता पार्टी का मकसद युवाओं पर हो रहे अत्याचार और बेहतर शिक्षा, जॉब्स , हेल्थकेयर के बारे में आवाज़ उठाना, जैसे अभी फिलहाल में हुए NEET पेपर लीक मामले के घोटाले के बारे में आवाज उठाना, जिसमें बच्चों के करियर को दाव पर लगाया गया, इस मामले में कहां था सिस्टम?

