“जनता अब अनर्गल बातें नहीं सुनती”: सुधांशु त्रिवेदी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

"जनता अब अनर्गल बातें नहीं सुनती": सुधांशु त्रिवेदी

देशभर में विकास की चर्चा को लेकर गाजियाबाद में भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि ” मुझे लगता है कि इस प्रकार के निरर्थक अनर्गल बातें कहना अब जनता को रास नहीं आता है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं। दो हज़ार ग्यारह के चुनाव में विधानसभा चुनाव बंगाल हम एक अप्रासंगिक दल थे। दो हज़ार सोलह तीन सीटें, दस प्रतिशत वोट। दो हज़ार इक्कीस मुख्य विपक्षी दल, सतहत्तर सीटें, अड़तीस प्रतिशत वोट और दो हज़ार छब्बीस छियालीस दशमलव छियालीस प्रतिशत के आसपास वोट और दो सौ सीटें तो लगभग नगण्य वोट से दस परसेंट वोट, अड़तीस परसेंट वोट छियालीस प्रतिशत वोट। यह तो साफ दिखाई पड़ रहा है कि यह चीजें नैसर्गिक रूप से बढ़ते हुए जनाधार के कारण हुई और मैं यह भी कहना चाहूंगा तृणमूल कांग्रेस से कि आपको लग रहा है कि स्ट्रांग रूम में क्या था? एक्चुअली में आपने अपने सारे रूम उठाकर कहीं और रख दिया था। वह घुसपैठियों के हाथ में रख दिया था और जनता को यह समझ में आ गया। इसलिए आज तृणमूल कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण, प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता के कारण और इस कारण से बंगाल की जनता में आए नए जागरण के कारण यह अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। यदि इस ऐतिहासिक परिवर्तन को तृणमूल नहीं समझना चाहती तो वह स्वयं इतिहास का पात्र हो जाएगी।”