जालंधर- अमृतसर धमाके पर क्या बोले राघव चड्ढा, जानें यहां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जालंधर- अमृतसर धमाके पर क्या बोले राघव चड्ढा, जानें यहां

भाजपा नेता राघव चड्ढा ने जालंधर और अमृतसर में हुई बम ब्लास्ट की वारदात को लेकर कहां कि ” बीते कुछ घंटों में पंजाब में दो बहुत खतरनाक वारदातें हुई हैं। दो बम ब्लास्ट हुए हैं। एक जालंधर में, एक अमृतसर में। यह स्थिति बहुत सेंसेटिव है, चिंताजनक है और सीधे तौर पर यह बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और शांति से एक प्रकार का खिलवाड़ करने की कोशिश है। पंजाब के DGP साहब ने मौका-ए-वारदात पर जाकर और फोरेंसिक एक्सपर्ट से सारी जांच-पड़ताल कर कर शुरुआती जांच में यह पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है।” 

आगे राघव चड्ढा ने कहा कि ” दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री यह बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर यह पूछना चाहता हूं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब पाकिस्तान की ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या उनकी इतनी दुश्मनी भारतीय जनता पार्टी से और अपने पॉलिटिकल अपोनेंट से हो गई है कि आज उस पॉलिटिकल अपोनेंट पर दोषारोपण करने के लिए उन्हें पाकिस्तान की ISI की गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है। हम अक्सर देखते हैं कि ISI जब भी किसी वारदात को अंजाम देती है तो उसके बाद उससे किनारा कर लेती है और कहती है यह तो फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन है, हमारा कुछ लेना देना नहीं है। आज भगवंत मान साहब सीधे तौर पर ISI का नॉरेटिव  को आगे बढ़ा रहे हैं। जो बात ISI कहती है वही मान साहब कह रहे हैं तो यह बहुत खतरनाक है उसे। इस मैं समझने का प्रयास कर रहा हूं कि क्यों भगवंत मान साहब ऐसी कौन सी वह कंपल्जंस हैं जिसके चलते उन्हें इन आतंकवादियों को और इस ISI को क्लीन चिट देने की इतनी जल्दी पड़ी है और सीधे तौर पर वे अपने पॉलिटिकल अपोनेंट को इसके लिए ब्लेम कर रहे हैं। यह बहुत चिंताजनक बयान है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए और समझना चाहिए कि उनकी ऐसी क्या मजबूरियां हैं जिसके चलते वह इस प्रकार के बयान देने के लिए मजबूर हैं।”

Also Read

Top Stories
Related Post