केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान शोणितपुर जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। असम पहुंचने से पहले शाह का हेलीकॉप्टर मौसम खराबी के कारण लेट हो गया था इसके बावजूद भी अमित शाह की फैन फॉलोइंग की वजह से वहां भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने बीजेपी की तीसरी हैट्रिक का दावा किया।
शाह ने असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, “एक ओर भाजपा है जिसने 10 सालों में असम को आतंकवाद मुक्त बना दिया है यही असम है और दूसरी तरफ कांग्रेस के शासन में गोलीबारी होती थी, बम धमाके होते थे। सैकड़ो युवा मौत के घाट उतार दिए जाते थे। असम में 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने कई समझौते करके 10 हजार युवाओं को हथियार छुड़वाकर असम में शांति की स्थापना करने का काम भाजपा जनता पार्टी ने किया है।”
अमित शाह ने आगे कहा कि असम की जनता ने भाजपा को चुना है और अब यह तीसरी बार है फिर सरकार बनने जा रही है। शाह ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की खुलकर तारीफ भी की और कल के गुवाहाटी रोड शो के बाद ये सभा भाजपा के अभियान का बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।