आज दिल्ली के आकाशवाणी भवन, रंग भवन ऑडिटोरियम में इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे और विशेष अतिथि संचार राज्य मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर पेम्मासानी रहे। इस कार्यक्रम में सिंधिया ने इंडिया पोस्ट के लिए बड़ा ऐलान किया है।
आज के कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि “आज इंडिया पोस्ट के लिए बाद ऐतिहासिक दिन है तीन नए प्रोडक्ट्स के साथ देश के उपभोक्ताओं के बीच में अपने आप को प्रस्तुत कर रहे हैं। 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट, हमारा विश्वास है कि देश के उपभोक्ताओं के आशंकाओं और अभिलाषाओं के आधार पर हम उनका विश्वास केवल बनाए ना रखेंगे, लेकिन उसे और सुदृढ़ बनाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “हम लोग शुरुआत छह शहरों से कर रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी विस्तृतकरण की जाएगी और स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट अड़तालीस को T1 or T2 शहर तक हम लोग 21 दिसंबर तक पहुंचाने का टारगेट किया जाएगा है और पार्सल का भी विस्तृतकरण किया जाएगा। अभी शुरुआत की जा रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारे ब्रांडिंग के आधार पर, हमारे सर्विस डिलीवरी के आधार पर और हमारी टेक्नोलॉजी के आधार पर हर एक भारतवासी की आशा और अभिलाषा पर हम लोग खड़े उतर पाएंगे।”