केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी में धमाकेदार रोड शो 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी में धमाकेदार रोड शो 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुवाहाटी पहुंचे जहां उन्होंने भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। यह रोड शो करिए एक किलोमीटर लंबा चला, रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज से नेपाली मंदिर चौक तक आयोजित हुआ। यह भव्य रोड शो असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया गया। असम में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटो की गिनती 4 मई को होगी।

इस रोड शो में करीबन 70,000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने भाग लिया। यह भव्य तरीके से निकला दौरा असम में चुनावी तैयारी को मजबूत करने की दिशा में किया जा रहा है। गौरतलब है कि गुवाहाटी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विजय कुमार गुप्ता का मुकाबला असम जातीय परिषद के कुंकी चौधरी से होगा। 

अमित शाह ने इस दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिससे असम में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। शाह ने इस दौरे के दौरान चुनावी जीत पर जोर दिया और साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियां भारत विरोधी हो रही है कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव जीतना चाहिए।