UIDAI का बड़ा ऐलान : 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम , जानें यहां

UIDAI का बड़ा ऐलान : 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम , जानें यहां

आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान है अपनी पहचान से जोड़ी हर नई अपडेट जानना बेहद जरूरी है ग़ौरतलब है कि UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी नई अपडेट की घोषणा की है। यह घोषणा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक की लागू रहेगी इसलिए यह जानकारी ध्यान से पढ़ें, समझे और साथ ही उस पर अमल करें।

UIDAI की नई घोषणा 

UIDAI के अनुसार, आधार ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए निशुल्क फी ली जाएगी , यह नियम 6 महीने के लिए लागू रहेगी, जिसकी तारीख 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 होगी। लेकिन इसमें 75 रुपए  शुल्क जीएसटी सहित लिया जाता था। जो  6 महीने के लिए माफ़ कर दिया है।यह नियम केवल आधार मोबाइल एप अपडेट करने के लिए किया गया है जिससे लोगों को आधार ईमेल अपडेट करने के लिए आय संबंधी परेशानी न हो।

जानें कैसे करे अपडेट ?

1. प्ले स्टोर से UIDAI द्वारा जारी आधार ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप को डाउनलोड करने के बाद कोड डालकर लॉगिन करें। 

3.प्रोफाइल अपडेट  में जाकर ईमेल आईडी डालकर प्रोफाइल को जरूरी दस्तावेज के साथ आईडी अपडेट करें। 

4. जरूरी दस्तावेज जैसे OTP, फिंगरप्रिंट, फेस आदि डालकर डॉक्यूमेंट को कंप्लीट करें। 

5. डॉक्यूमेंट कंप्लीट होने के बाद सबमिट करें, सबमिट पर कन्फर्मेशन कोड आएगा अपने पास जरूर रखें ताकि भविष्य में इस्तेमाल हो तो प्रयोग किया जाए।