गूगल ने लाँच किया नया ऑफलाइन एआई- “एआई एज गैलरी”

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गूगल ने लाँच किया नया ऑफलाइन एआई- “एआई एज गैलरी”

अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बिना इंटरनेट कनेक्शन के नहीं चलता था। लेकिन गूगल के नए ऐप “एआई एज गैलरी” ने यह ट्रेंड बदल दिया है। यह ऐप एआई को सीधे स्मार्टफोन के अंदर ले आता है। यह ऐप गूगल के एआई मॉडल्स को सीधे आपके फ़ोन में डाउनलोड कर देता है। यानी यूज़र्स gemma-4 जैसे मॉडल्स फ़ोन में ही चला सकेंगे।

gemma-4 : क्या है?

जेमा एक नया एडवांस्ड मॉडल है। गूगल के इस ऐप में जेमा-4 एडवांस्ड एआई लेकर आया है। यह बिना इंटरनेट के चलेगा। यह बदलाव सिर्फ बिना इंटरनेट के एक ऐप इस्तेमाल करने का नहीं है, बल्कि एआई को इस्तेमाल करने के तरीके को बदलने का है। अब तक जब भी यूजर्स कुछ सवाल करते थे तो पूरा डेटा इंटरनेट के ज़रिए क्लाउड सर्वर तक जाता था। अब एआई का काम सीधे आपके फ़ोन या डिवाइस पर ही होने लगा हे वो भी बिना इंटरनेट के। फोटो पहचानना, वॉइस समझना, टेक्स्ट प्रोसेस करना अब सब कुछ आपके डिवाइस में सेव होता है।

ऐप के 4 फायदे:


 1- सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि प्राइवेसी के साथ आपका एक्सेस भी होगा। आपका डेटा फ़ोन से बाहर नहीं जाएगा और नेटवर्क ना होने पर भी एआई चलेगा।

2- यह ऐप फ़ोन के NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) के ज़रिए काम करता है और यह ऐप नए प्रोसेसर पर बेहतर काम करेगा। यह सभी फ़ोन में चलेगा लेकिन फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले फ़ोन में ज़्यादा बेहतर काम करेगा। फ्लैगशिप प्रोसेसर यानी किसी स्मार्टफोन ब्रांड का सबसे प्रीमियम चिपसेट।

Also Read

3- यह ऐप आपकी निजी फाइलें किसी भी इंटरनेट पर शेयर नहीं करेगा। आपकी फाइल्स आपके डिवाइस में ही रहेंगी। “एजेंट स्किल्स” और “थिंकिंग मोड” से डिवाइस में सेव हुई फाइल्स का अध्ययन कर सकते हैं। गोपनीय फाइलें अपलोड नहीं होतीं।

4- इस ऐप में आप इमेज भी बना सकेंगे और ऑडियो भी जनरेट होगा। इसमें एआई चैट के साथ थिंकिंग मोड भी मौजूद है जिससे यह जान सकते हैं कि एआई जवाब केसे बनाता है, और यह किसी भी ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने में मदद करता है। आस्क इमेज पर जाकर फोटो अपलोड कर उससे जुड़ी सभी जानकारी जान सकते हैं।

5- सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इस ऐप में जानकारी सीमित है। यह उसी समय की जानकारी नहीं देता क्योंकि यह ऐप बिना इंटरनेट के चलता है। यह उन डेटा पर आधारित है जो पहले से मॉडल में सेव हैं। मॉडल्स की जानकारी जून 2024 के डेटा पर आधारित है।

इस तरह ऐप को चालू करें:

  • ऐप स्टोर या प्ले स्टोर पर जाए और AI Edge Gallery डाउनलोड करें।
  • जेमा मॉडल सेलेक्ट करें, यहाँ 2 से 4 जीबी का वर्ज़न डाउनलोड करना होगा तो अपने डिवाइस की छमता अनुसार करें।
  • इसके बाद ऐप में चार मॉडल्स हैं।
  • उन्हें इस्तेमाल करें जो कि टेक्स्ट से इमेज तक के लिए हैं।
  • तो गूगल ने आपकी प्राइवेसी को देखते हुए एआई को क्लाउड से निकाल कर आपके डिवाइस में डाल दिया है, प्राइवेसी बेहतर हैं लेकिन रियल टाइम न्यूज़ नहीं देख पाएंगे।
Top Stories
Related Post