2026 चुनावी साल 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

2026 चुनावी साल 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशसीटेंस्थिति
पश्चिम बंगाल294ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है।
केरल140माकपा के नेतृत्व वाला एलडीएफ की सरकार।
तमिलनाडु234द्रमुक के एमके स्टालिन अभी सत्ता में हैं।
असम126भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज।
पुडुचेरी30AINRC-BJP गठबंधन के एन. रंगसामी सत्ता में।

2026 में 5 राज्यों के अंदर चुनाव होने जा रहा है जिसमें से असम, पुडुचेरी और केरल में आज पहले चरण का चुनाव हुआ। वही दूसरी और अन्य राज्य पश्चिम बंगाल 23–29 अप्रैल 2 चरण में और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में आयोजित होंगे।

इस साल अलग–अलग समय पर इन पांचों राज्य के अंदर यह चुनाव होने है जिसके चलते प्रचार प्रसार भी जोरों-शोरों से जारी है। राजनैतिक दल अपनी–अपनी पार्टियों को जनता के सामने पेश कर उन्हें लुभाने मैं लगे हुए है। अब यह तो आने वाला वक्त हे बताएगा के कौन सी पार्टी इन 5 राज्यों में कितनी प्रबल साबित होती है। बाकी बात रही जनता की तो वो अपना मत अपने पसंदीदा राजनेता को ही देंगे, फिर चाहे मुद्दा रोजगार का हो, शिक्षा या स्वास्थ का हो, या बढ़ती महंगाई का जनता अब जागरूक है और खुल कर अपनी बात कहना पसंद कर रही है।

बीते दिन चुनाव का आखिरी दिन था जिसमें तीनों राज्य के नेताओं और राजनीतिक दलों ने अपनी एक्टिव छवि बरकर रखी, असम के मौजूदा सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लगातार रैलियां की। वहीं, असम की कमान कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगई संभाले हुए प्रचार प्रसार में व्यस्त रहे। वही केरलम में आखिरी दिन राहुल गांधी ने भी रैलियां की। चुनाव का प्रचार अब इन तीन राज्यों में थम चुका है और शेष दो राज्यों में बाकी है, चुनाव का परिणाम 4 मई को आएगा। यह जानना और भी रोचक होगा के जनता का मत किसे चुनता है और किसे नहीं।

Top Stories
Related Post