मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने बहुप्रतीक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 16 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह नया अपडेट 16 अक्टूबर 2025 को पेश किया जाएगा और यह Android 16 पर आधारित होगा। इसकी खास बात यह है कि इस बार OnePlus का पूरा फोकस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्मार्टफोन अनुभव पर है। “Intelligently Yours” टैगलाइन के साथ लॉन्च हो रहा यह सॉफ्टवेयर यूजर्स के डेली स्मार्टफोन यूज को पूरी तरह बदलने का वादा करता है। अपडेट के बाद कई नए फीचर्स स्मार्टफोन में मिलेंगे। चालिए जानते है कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
- OxygenOs 16 अपडेट 16 अक्टूबर 2025 को होगा।
- AI से लैस रहेगा, Mind Space AI रहेगा।
- वहीं उम्मीद है कि OnePlus 15 में OxygenOS 16 मिलेगा।
अपडेट के बाद क्या खासियत रहेंगी?
OnePlus के OxygenOS 16 अपडेट में सबसे बड़ी खासियत इसका Google Gemini AI मॉडल के साथ इंटीग्रेशन है। बतादें यह AI तकनीक यूजर की आदतों और जरूरतों को समझकर खुद-ब-खुद सुझाव और सेवाएं प्रदान करेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर ट्रैवल प्लान कर रहा है, तो AI उनकी गैलरी, कैलेंडर और नोट्स को पढ़कर एक ऑटोमैटिक ट्रिप शेड्यूल बना सकेगा। इसके अलावा, यह सिस्टम रियल टाइम में कंटेंट, ऐप्स और सेटिंग्स को यूजर के हिसाब से पर्सनलाइज करेगा। साथ ही, OxygenOS 16 में “Mind Space” नाम का फीचर भी आने वाला है, जो यूजर्स को डिजिटल रूप से अपने फोटो, नोट्स और मेमोरीज़ को एक जगह संगठित रखने में मदद करेगा। यह अनुभव अब तक किसी अन्य स्मार्टफोन ब्रांड ने इस स्तर पर प्रदान नहीं किया है।
इंटरफेस और परफॉर्मेंस क्या रहेंगे सुधार?
OnePlus ने OxygenOS 16 में UI (यूजर इंटरफेस) को पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया है ओर सिंपल होगा। अब स्क्रीन स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और नोटिफिकेशन व्यूइंग पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और फास्ट होगी। OnePlus का दावा है कि यूजर्स को मिलेगा सबसे सहज और इंटेलिजेंट इंटरफेस। अपडेट के बाद बैटरी परफॉर्सेंस और स्पीड में सुधार देखने को मिलेगा। हालही में कंपनी ने बताया है की अभी के कई फोन मॉडल्स में यह अपडेट देखने को मिलेगा, लेकिन अभी कंपनी ने पूरी लिस्ट जारी नहीं की है।
क्या आने वाले फोनों में उम्मीद है कि वो भी OxygenOS 16 के साथ होंगे?
उम्मीद है कि OnePlus 15 में OS सबसे पहले देखने को मिलेगा।OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका ग्लोबल डेब्यू 13 नवंबर 2025 को होने की उम्मीद है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा जो 3nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर न केवल तेज परफॉर्मेंस देगा, बल्कि बैटरी लाइफ को भी 20 प्रतिशत तक बेहतर बनाएगा।
फिलहाल, OxygenOS 16 और OnePlus 15 की जोड़ी 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकती है। AI-सपोर्टेड फीचर्स, हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर, और पावरफुल बैटरी इस डिवाइस को एक फ्यूचर-रेडी फ्लैगशिप बनाते हैं। अब देखना होगा कि यह अपडेट वाकई में यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
आने वाले फोन में बैटरी और चार्जिंग कैसा रहेगा?
OnePlus 15 में सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी 7,300mAh की विशाल बैटरी, जो OnePlus के इतिहास की सबसे बड़ी बैटरी रहेगी। इसके साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, रिवर्स चार्जिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।