11 वीं और 12 वीं को AI सीखने का मिलेगा सुनहरा मौक़ा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

11 वीं और 12 वीं को AI सीखने का मिलेगा सुनहरा मौक़ा

23 मार्च से नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELTI) ने 23 मार्च से नया बैच शुरू होने जा रहा है । इस कोर्स में स्टूडेंट्स को AI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) और स्किल्स सिखाई जाएगे। इस कोर्स में सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे। जिसमे कोडिंग आना अनिवार्य नहीं है,

इस कोर्स की ख़ास बात यह है कि यह कोर्स ऑनलाइन होगा। AI कोर्स सीखने के लिए साइंस बैकग्राउंड का होना ज़रूरी नहीं है, कॉमर्स और आर्ट्स वाले स्टूडेंट्स भी इस कोर्स में भाग कर सकेंगे । यह कोर्स इंडिया एआई मिशन के ज़रिए लागू किया गया है।

AI का उपयोग बच्चों को किस तरह करना चाहिए यह सिखाया जाएगा। AI का उपयोग करके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी सीखेंगे। जिससे AI का उपयोग उनके भविष्य में सही तरीके से उज्जवल भविष्य के लिए काम आए। कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट्स भी मिलेंगे।

क्या फ़ायदा होगा छात्रों को?

छात्रों के फायदे की बात करें तो यह कोर्स कम समय में और बेहतर तरीके से सिखाया जाएगा जिसमें कुल 120 घंटे की लगेंगे। यह कोर्स दो चरण में सिखाया जाएगा। पहले चरण में AI और डेटा एनालिसिस करना, जिससे डेटा का बेसिक क्लियर हो। दूसरे चरण में डाटा को सही तरीके से मैनेज करना।

इस पूरी प्रक्रिया से छात्रों को नई टेक्नोलॉजी की जानकारी मिलेगी, बेहतर स्किल डेवलप्ड होंगे और साथ ही भविष्य के लिए नौकरी मिलने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।