संगीत नाइट पर क्या हुआ जिससे रश्मिका और विजय देवरकोंडा इमोशनल हो गए ? जानें 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

संगीत नाइट पर क्या हुआ जिससे रश्मिका और विजय देवरकोंडा इमोशनल हो गए ? जानें 

 विरोज की वेडिंग की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदयपुर वेडिंग के बाद उनकी संगीत नाइट की फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रश्मिका का वो सिक्विन लहंगा और विजय का रॉयल ब्ल्यू शेरवानी लुक देखकर फैन्स पूरी तरह से कपल से ऑब्सेस्ड हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रश्मिका का कैप्शन नोट भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शिमरी नाइट  के कई सारे सीक्रेट भी शेयर किए हैं। 

संगीत नाइट के लिए रश्मिका ने कैरी किया एक लाइट कलर का सीक्वेंस लहंगा जिसे उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ कैरी किया और उनकी हेयर स्टाइल उनके लहंगे से परफेक्ट मैच कर रही थी वही विजय देवरकोंडा में डार्क ब्लू एंब्रॉयडरी शेरवानी के साथ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

रश्मिका मंदाना का इमोशनल नोट

इन कपल की फोटोस में इनका प्यार साफ नजर आया, वह एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। और उनकी खुशियों में उनका पूरा परिवार उनके साथ इंजॉय कर रहा था। रश्मिका ने अपनी वेडिंग  फोटोस को शेयर कर एक बहुत प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा “यह रात प्यार, आंसू, म्यूजिक और ढेर सारे डांस से भरी थी।”  

रश्मिका और विजय एक दूसरे को सरप्राइस देना चाहते थे लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइस तब मिला जब परिवार ने खुद डांस  फ्लोर पर आकर जबरदस्त डांस किया। रश्मिका ने इसे अपनी लाइफ का सबसे मोस्ट फन नाइट बताया।