एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला 

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई को लेकर ऐसी घटना सामने आई है जिससे उनके फैंस का दिल दहल जाएगा। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे विजेंद्रनाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पास के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानें पूरा मामला 

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी जमीन विवाद को लेकर सुर्खियों में थे लेकिन 21 जून रविवार को बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर विपक्षी दलों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल होने के तुरंत बाद विजेंद्रनाथ को पास के नीचे अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करा है फिलहाल विजेंद्र नाथ की हालात नियंत्रित बताई जा रही है।

यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के जमीन विवाद को लेकर हुआ। जमीन विवाद में विजेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से धार- धार वार किया, जिससे विजेंद्र नाथ तिवारी बुरी तरह लहू लोहान हो गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह जमीन विवाद लंबे समय से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर यह नतीजा था। 

इस पूरे मामले की माधोपुर थाना अध्यक्ष और सदर- 2 एसडीपीओ को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के जरिए वहां मौजूद सभी सबूतों को जूटाया गया। सबूतों को इकट्ठा करके पुलिस ने इस मामले का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post