मेट गाला एक ऐसा फैशन शो जहां फैशन कला की प्रस्तुति होती हैं। इतना ही नहीं यहां फैशन शो के साथ-साथ चैरिटी इवेंट के लिए भी अपना योगदान देते है। यह फैशन शो न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट में हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होता है जहां सेलिब्रिटी अपनी फैशन की कला को प्रस्तुत करते हैं।
मेट गाला का मतलब मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट के नाम से चर्चित है। जिसका आयोजन फैशन मैगजीन वाग्यू और एडिटर अन्ना विंटूर मुख्य आयोजक रहते हैं इस इवेंट में बड़े-बड़े सितारे हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, फैशन डिजाइनर से लेकर म्यूजिक आइकंस तक अपना ग्लैमरस लुक प्रस्तुत करते हैं यह सभी सुपरस्टार अपनी कला को प्रस्तुत करने के साथ-साथ संग्रहालय की आर्थिक सहायता के लिए अपना लुक प्रस्तुत करते हैं जिससे म्यूजियम के कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए फंड जुटा सके।
कैसे मिलती एंट्री ?
मेट गाला छोटा फैशन शो नहीं , बल्कि दुनिया के चर्चित फैशन शो में से एक है। यहां की एंट्री इनविटेशन कार्ड के जरिए मिलती है रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में एक सीट की कीमत करीब 100 हजार डॉलर बताई जा रही है जिससे आम आदमी इस शो का भाग नहीं बन पाता हैं।$100000 का भारतीय रुपए में समझे तो लगभग 80 लाख रुपए से ज्यादा होता हैं।