पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने सरकारी अस्पतालों में लगभग 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है ज्वाला ने यह मिल्क प्रसव के पहले साल में ही डोनेट किया और यह डोनेशन हैदराबाद और चेन्नई के सरकारी अस्पतालों में किया है। डोनेट करते हुए ज्वाला ने कहा कि “बच्चे के जन्म के बाद के पहले साल में, मैंने हैदराबाद और चेन्नई के सरकारी अस्पतालों में लगभग 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया।”
I donated around 60 litres of breast milk to the government hospital in Hyderabad and Chennai during my first year of post partum!!
— Gutta Jwala 💙 (@Guttajwala) May 14, 2026
Why does it matter? Just 100ml of donor milk can feed a tiny 1kg baby for several days. This donation could potentially support dozens of infants… pic.twitter.com/JzEXQZDrXa
क्यों मायने रखता है?
ज्वाला गुट्टा ने ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करते हुए कहा कि “डोनर के सिर्फ़ 100ml दूध से 1kg वज़न वाले एक छोटे से बच्चे को कई दिनों तक दूध पिलाया जा सकता है। यह डोनेशन NICU में भर्ती दर्जनों बच्चों की मदद कर सकता है। डोनेट करना सुरक्षित है, इसकी जाँच की जाती है, और इसकी बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। मेडिकल दिक्कतों की वजह से NICU में भर्ती कई बच्चों को तुरंत अपनी माँ का दूध नहीं मिल पाता। डोनर का दूध एक ज़रूरी कड़ी का काम करता है, जो उन शुरुआती नाज़ुक दिनों में बच्चों को इम्यूनिटी और पोषण देता है।”
आगे ज्वाला ने कहा कि “यह उन माँओं के लिए एक सेतु का काम करता है जिनका दूध तनाव, बीमारी, कुपोषण या समय से पहले बच्चे के जन्म की वजह से देर से आता है। यह साबित हो चुका है कि डोनर का दूध समय से पहले जन्मे बच्चों में Necrotizing Enterocolitis (पेट की एक जानलेवा बीमारी) के होने का खतरा काफ़ी हद तक कम कर देता है।”