प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 28 जून यानी रविवार को 135 वां एपिसोड हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनुभव साझा किए और साथी भारत का नाम रोशन करने वाले 100 मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाले गुरविंदर सिंह और अनिमेष कुजूर से फोन पर बात की, उनका हौसला बढ़ाया और साथ ही दुआएं दी। मोदी ने नौसेना में शामिल हुए शिप्स के बारे में कहा “भारतीय नौसेना में शामिल हुए तीन नए शिप्स की डिजाइनर मैन्युफैक्चरिंग सब कुछ स्वदेशी है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सोना ना खरीदने की बात पर कहा मैंने जो देशवासियों से अपील की थी की सोना ना खरीदे जिस पर कई लोगों ने मेरी बात रखी। हर तरफ से अपना सहयोग कर रहे हैं मुझे कई परिवारों ने संदेश भेजकर अपने अनुभव साझा किए हैं कितने ही परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह में इस बार सोना नहीं खरीदेंगे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “सोशल मीडिया पर यह भी लिखा है कि कैसे उन्होंने इस बार विदेश यात्रा को टाल दिया है साथियों कार पुलिंग को लेकर लोगों ने अनेक अनुभव साझा किए हैं जो लोग हर दिन एक ही दिशा में अपने-अपने वाहनों से जाते थे वे अब साथ जाने लगें हैं जिससे ईंधन की भी बचत होगी।”
मोदी ने आगे कहा “मन में बैठी गलत धारणा को बदलने का संकल्प लिया, उन्होंने महिलाओं से बात की उन्होंने लोगों को विज्ञान के आधार पर समझाया धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुड़ने लगी फिर एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ जिस पक्षी को अशुभ मानकर भगाया जाता था वही गांव की पहचान बनने लगा। हजारों ग्रामीण महिलाएं हरगिला को बचाने के लिए आगे आई आज उन्हें हरगिला आर्मी के नाम से जाना जाता है।”
