मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी,जानें अमरनाथ यात्रा 2026 की खास सुविधाएं 

मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी,जानें अमरनाथ यात्रा 2026 की खास सुविधाएं 

अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले तथ्य को 2 जुलाई को हरी झंडी मिल गई है हरी झंडी मिलने से श्रद्धालुओं के अंदर भारी उत्साह नजर आ रहा है गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे पूजा अर्चना की उसके बाद अमरनाथ यात्रा 2026 की बसों को हरी झंडी दिखाई, हरी झंडी के साथ अमरनाथ यात्रा 2026 की बसों को रवाना किया गया। 

अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले तत्व के साथ श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाना शुरू कर दिए, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई और भगवान की भक्ति में लीन होकर उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की।

Lieutenant Governor Manoj Sinha tweets, “Har Har Mahadev! The sacred journey to the holy abode of Baba Barfani begins! Flagged off the first batch of pilgrims for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 from Jammu’s Bhagwati Nagar Base Camp. Shri Amarnath Ji Yatra is a profound spiritual… pic.twitter.com/vC7VpXE3uV— IANS (@ians_india) July 2, 2026

अमरनाथ यात्रा 2026 की खास सुविधाएं 

1. बालटाल से बाबा बर्फानी की गुफा तक बिजली की व्यवस्था की गई है। 

2. पहले के मुताबिक रास्तों को बेहतर बनाया गया है।

3. पालकी जैसी व्यवस्था की गई है लेकिन यह व्यवस्था फ्री- पेड बुकिंग पर ही की जाएगी, जिससे यात्रियों को ठगा न जाए।

4. यात्रियों के लिए भगवती नगर जो कि जम्मू में स्थित है वह 30 जून से खुल चुका है इसकी खास बात है कि इसमें लगभग 2500 यात्री रुक सकते हैं। ग़ौरतलब है कि यात्रियों के ठहरने के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। 

5. श्रद्धालुओं के लिए इंटीग्रेटेड फैसिलिटेशन सेंटर जो कि जम्मू के तवी रिवरफ्रंट पर  बनाया गया है जिसमें श्रद्धालु के लिए जरूरतमंद  जैसे हेल्थ चेकअप, रजिस्ट्रेशन आदि किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा 2026 कब से कब तक ?

अमरनाथ यात्रा 2026 का 2 जुलाई को पहले तथ्य चालू हो गया है अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं यह यात्रा 57 दिनों तक चलेगी जिसमें अभी भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है जिन श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन करना वह अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके अमरनाथ यात्रा यानी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।