ग्वालियर: ग्वालियर के झांसी रोड स्थित पुलिस थाने से एक सराहनीय मामला सामने आ रहा है। जहां एक साधारण से ओटी संचालक ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। दरअसल शनिवार को चंद्रबदनी नाका बस स्टैंड पर खुरई बड़ा गांव के निवासी देवेंद्र पवैया अपने परिवार के साथ नरवर जाने के लिए पहुंचे। बस निकल ना जाए, उस जल्दबाजी में वह अपने कीमती सामान से भरा एक बैग ऑटो में ही भूल गया। जब कुछ देर बीत जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका बैग उनके पास नहीं है, गायब हो चुका है तब वह बहुत परेशान हो गए और अपनी यात्रा को बीच में छोड़ कर ऑटो चालक की तलाश में जुट गए। वही दूसरी और ऑटो चालक खुद वहां बैग लेकर झांसी रोड स्थित पुलिस थाने में पहुंच गया, जिसमें सोने–चांदी के जेवर रखे हुए थे। इन जेवरात के कीमत 2 लाख रुपये थी, जब सवारी थाने पहुंची तो उनको अपना बैग वहां वापस हासिल हो गया और उस ऑटो संचालक को उसकी इस ईमानदारी पेश करने के लिए पुलिस थाना प्रभारी ने 500 रूपये से पुरस्कृत किया।
ऑटो चालक ने खुद तलाश कर लौटाया बैग
जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो चालक का ऑटो क्रमांक खोज कर उसका फोन नंबर निकाल कर फोन किया, फोन पर उसने अपना नाम राजू बताया जब पुलिस ने बैग के बारे में पूछा तो वह बोला की वो यात्रियों को ढूंढने के कोशिश के रहा है फिर पुलिस ने उसके थाने बुलाकर वो बैग ले लिया जिसमें इतने महंगा जेवर सुरक्षित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वहां बैग उसके मालिक को सौंपा और ऑटो संचालक को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मान दिया।