EPFO का नया अपडेट.. तुरंत मिलेगा PF का पूरा विवरण, लॉन्‍च किया नया फीचर 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

EPFO का नया अपडेट.. तुरंत मिलेगा PF का पूरा विवरण, लॉन्‍च किया नया फीचर

‎अगर आप भी प्राइवेट सेक्‍टर में काम करा करते हैं तो, हालही में EPF के तहत रजिस्‍टर्ड हैं तो एक नया फीचर लॉन्‍च किया है। वैसे, अभी तक PF बैलेंस या ट्रांजेक्‍शन के देखने के लिए अलग से पासबुक पोर्टल पर लॉग इन करना पड़ता था, लेकिन (EPFO) से जुड़े सुधारों की ताजा कड़ी में ईपीएफओ ने अब एक नई सेवा ”पासबुक लाइट” शुरू की है जिसके तहत अब इसके सात करोड़ से अधिक सदस्य ईपीएफओ पोर्टल पर एक ही लॉग-इन से अपने खाते से जुड़े सारे विवरण हासिल कर सकेंगे। 

‎क्‍या है पासबुक लाइट फीचर?  

‎EPFO ने 18 September 2025, दिन गुरुवार को एक नया फीचर पेश किया जिसका नाम “पासबुक लाइट”। अब कर्मचारी सीधे सदस्य पोर्टल पर ही अपने योगदान, निकाला गया पैसा और कुल बैलेंस की पूरी जानकारी देख सकेंगे। इस सर्विस की जानकारी श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने एक कार्यक्रम के दौरान दी थी। उन्‍होंने बताया कि यह सुधार न सिर्फ PF सदस्‍यों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि मौजूदा पासबुक पोर्टल लोड भी कम‌ करेगा।

Also Read

‎पासबुक लाइट से क्‍या होंगे फायदे?  

‎इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब आपको अलग-अलग जानकारी के लिए कई जगहों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आपको एक ही जगह पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। एक स्‍क्रीशॉट लेकर भी PF की सभी जानकारी रख सकते हैं।  साथ ही जल्‍द डिटेल सर्च हो सकेगा, जिससे समय की बचत होगी.इसके अलावा, पासवर्ड आदि भी याद करने की झंझट भी खत्‍म हो जाऐगी। 

‎फटाफट ट्रांसफर होगा PF

‎ 

‎फॉर्म 13 के जरिए PF ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज होने वाली है, क्‍योंकि पुराना PF ट्रांसफर करने के लिए पुराना ऑफिस Annexure‌ K सर्टिफिकेट तैयार करता है और इस दस्तावेज को नए PF ऑफिस में भेजा जाता है ताकि पुराने खाते से पैसे सही तरीके से नए खाते में ट्रांसफर हो सके। अब से ये प्रॉसेस आसान हो चुकी है। कर्मचारी सीधे  मेंबर पोर्टल से Annexure K को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे न सिर्फ ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज हो गई है, बल्कि कर्मचारियों को अपने पीएफ ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी पर बेहतर कंट्रोल भी होगा। 

‎ फंड ट्रांसफर में भी मददगार

‎अब कर्मचारी अपने पीएफ ट्रांसफर के स्‍टेटस को आपने मोबाइल द्वारा ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं, जिससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि उनका फंड पुराने खाते से नए खाते में सही तरीके से ट्रांसफर हुआ है या नहीं। इसके साथ ही वे यह भी देख सकते हैं कि उनके नए PF खाते में बैलेंस और नौकरी का समय ठीक से अपडेट है या नहीं।

‎ 

Top Stories
Related Post