LPG सब्सिडी पाने के लिए जरूरी है Aadhaar Linking, जानिए आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

LPG Subsidy

आजकल लगभग हर सरकारी योजना में आधार कार्ड (Aadhaar Card) की अहमियत है। यदि आपने अपना LPG कनेक्शन आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपको गैस सब्सिडी (LPG Subsidy) का लाभ नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे आप घर बैठे ऑनलाइन या ऑफलाइन पूरा कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि LPG सब्सिडी क्या है, किसे मिलती है, किन्हें नहीं मिलती और आधार से LPG कनेक्शन लिंक करने का सही तरीका क्या है।

LPG Subsidy क्या है और कितनी मिलती है?

  • सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजती है।
  • सामान्य उपभोक्ताओं को लगभग ₹79 प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी की राशि करीब ₹300 प्रति सिलेंडर तक होती है।
  • एक साल में अधिकतम 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलती है।
  • यह लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय (पति-पत्नी मिलाकर) ₹10 लाख से कम है।

किन्हें LPG Subsidy नहीं मिलती?

Also Read

  1. 2015 में शुरू किए गए Give It Up कैंपेन के बाद कई आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ दी थी।
  1. 2016 से यह नियम लागू हुआ कि जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹10 लाख से अधिक है, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

किन वजहों से अटक सकती है LPG Subsidy की रकम?

अक्सर उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद भी सब्सिडी नहीं मिलती। इसके कारण हो सकते हैं:

  • LPG कनेक्शन और बैंक अकाउंट से आधार लिंक न होना या e-KYC अधूरी रहना।
  • बैंक अकाउंट बंद या इनएक्टिव होना।
  • LPG कनेक्शन का लंबे समय तक इस्तेमाल न होना और उसका Inactive हो जाना।

आधार से LPG कनेक्शन कैसे लिंक करें?

ऑनलाइन तरीका

1. UIDAI Seeding Portal पर जाएं।

2. अपनी LPG कंपनी (इंडेन, भारत गैस या HP गैस) चुनें।

3. डिस्ट्रीब्यूटर और कंज्यूमर नंबर दर्ज करें।

4. आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।

5. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर कन्फर्मेशन आ जाएगा।

ऑफलाइन तरीका

LPG डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में जाकर अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन डिटेल्स जमा करें। वहां आपकी जानकारी को लिंक कर दिया जाएगा।

Top Stories
Related Post