भारतीय सिनेमा ने हाल के वर्षों में कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज किया। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई बल्कि सितारों को पैन-इंडिया लेवल पर पहचान दिलाई। अब रश्मिका मंदाना से लेकर प्रभास, एनटीआर, यश और नयनतारा तक कई स्टार्स ग्लोबल लेवल पर भी लोकप्रिय हो चुके हैं।
रश्मिका मंदाना
कन्नड़ फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली रश्मिका आज पैन-इंडिया स्टार बन चुकी हैं। डियर कॉमरेड, एनिमल, पुष्पा और छावा जैसी फिल्मों से उन्होंने नाम कमाया। आने वाली फिल्मों में एनिमल पार्क, पुष्पा 3 और थामा शामिल हैं।
प्रभास
प्रभास का नाम पैन-इंडिया सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। बाहुबली फ्रैंचाइज़ी से उनकी पैन-इंडिया जर्नी शुरू हुई। सलार और कल्कि 2898 ईस्वी जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ा दी। आने वाले प्रोजेक्ट्स में कल्कि सीक्वल, द राजासाहब, स्पिरिट और सलार 2 शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन
स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन अब पूरी तरह पैन-इंडिया फेस बन चुके हैं। पुष्पा फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें नई ऊंचाई दी।
वह जल्द ही पुष्पा 3: द रैम्पेज और दीपिका पादुकोण के साथ AA22XA6 में नज़र आएंगे।
एनटीआर जूनियर
एनटीआर ने आरआरआर जैसी फिल्म से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। इसके अलावा देवरा और वॉर 2 में भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी अगली फिल्म NTR X Neel, 25 जून 2026 को रिलीज़ होगी। खबर है कि वह भगवान कार्तिकेय पर आधारित एक पौराणिक ड्रामा में भी नज़र आएंगे।
ऋषभ शेट्टी
कंटारा से देशभर में तहलका मचाया। अब कंटारा चैप्टर 2, जय हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म में दिखाई देंगे।
यश
केजीएफ 1 और 2 से पूरे भारत में सुपरस्टार का दर्जा पाया। अब रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं।
साथ ही उनकी फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स भी काफी चर्चा में है।
नयनतारा
2023 में शाहरुख खान के साथ जवान में नजर आईं। इस फिल्म से वह पैन-इंडिया लेवल पर फैंस की फेवरेट बन गईं