ट्रंप अंदर… बाहर गोलियों से तहलका, कौन लेना चाहता है ट्रंप की जान ?

ट्रंप अंदर... बाहर गोलियों से तहलका, कौन लेना चाहता है ट्रंप की जान ?

व्हाइट हाउस के पास सिक्योरिटी चेकप्वाइंट पर गोलीबारी हुई, यह गोलीबारी 23 मई शनिवार शाम करीब 6:00 बजे हुई। गोलीबारी के  समय अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही थे इस गोलीबारी से व्हाइट हाउस की सुरक्षा प्रणाली सतर्क हो गई। इस गोलीबारी में कई लोगों की जान चली गई और एक अधिकारी घायल हुआ है घायल होने की वजह बुलेट प्रूफ बेल्ट था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर होने के कारण वह सुरक्षित रहे। 

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान 21 वर्षीय युवक बताई जा रही है जिसका नाम नसीर बताया जा रहा है और वह मैरीलैंड का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि नसीर पहले भी व्हाइट हाउस के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था व्हाइट हाउस के अंदर घुसने के लिए ग्राउंड्स का उपयोग कर रहा था ऐसा माना जा रहा है कि नसीर का मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप का क्या कहना हैं?

आज डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा “आज शाम व्हाइट हाउस के पास एक बंदूकधारी के खिलाफ त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए हमारी महान सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद। उस बंदूकधारी का हिंसक इतिहास था और संभवतः उसे हमारे देश की सबसे पवित्र इमारत से विशेष लगाव था। व्हाइट हाउस के द्वार के पास सीक्रेट सर्विस एजेंटों के साथ गोलीबारी में बंदूकधारी मारा गया। यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर में हुई गोलीबारी के ठीक एक महीने बाद हुई , और यह दर्शाती है कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वाशिंगटन, डी.सी. में अब तक का सबसे सुरक्षित स्थान बनाना कितना महत्वपूर्ण है। हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी मांग करती है।”