UPI ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी: अब एक दिन में कर सकेंगे 10 लाख तक का भुगतान, जानें नया नियम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

UPI ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी: अब एक दिन में कर सकेंगे 10 लाख तक का भुगतान, जानें नया नियम

 डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ा दी है। अब व्यापारी या वैरिफाइड ट्रेडर्स एक बार में 5 लाख रुपये और 24 घंटे में कुल 10 लाख रुपये तक का लेन-देन कर पाएंगे। नए नियम 15 सितंबर 2025 से लागू होंगे।

व्यक्ति से व्यापारी  लेन-देन में बढ़ी लिमिट

NPCI के मुताबिक, अब व्यक्ति से व्यापारी (Person to Merchant) ट्रांजेक्शन की लिमिट 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन होगी। यह बदलाव खासतौर पर उन संस्थाओं और व्यापारियों के लिए लागू होगा जो टैक्स के दायरे में आते हैं।

वहीं, व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) लेन-देन की लिमिट अभी भी 1 लाख रुपये ही रहेगी।

Also Read

कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस सेक्टर को बड़ा फायदा

NPCI ने कैपिटल मार्केट और बीमा क्षेत्र से जुड़े लेन-देन की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले यह लिमिट 2 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। यानी वैरिफाइड ट्रेडर्स एक दिन में आसानी से बड़े भुगतान कर सकेंगे।

क्रेडिट कार्ड, लोन और EMI पेमेंट की लिमिट भी बढ़ी

  • क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान की लिमिट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।
  • 24 घंटे में क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुल लेन-देन 6 लाख रुपये तक किए जा सकेंगे।
  • लोन और EMI से जुड़े पेमेंट की लिमिट भी अब 2 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन हो गई है।
  • 24 घंटे में इनसे जुड़े कुल लेन-देन 10 लाख रुपये तक किए जा सकेंगे।

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

  1. बड़े ट्रांजेक्शन अब आसानी से हो सकेंगे।
  1. डिजिटल पेमेंट ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
  1. बिजनेस सेक्टर, इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।
Top Stories
Related Post