वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक अमेरिका का सैन्य विमान Boeing KC-135 Stratotanker अचानक चर्चा में आ गया है। इस विमान को फ्लाइंग गैस स्टेशन भी कहा जाता है ।विमान उड़ान के समय कतर के ऊपर से लापता हो गया । रिपोर्ट्स के अनुसार विमान ने उड़ान के दौरान 7700 इमरजेंसी सिग्नल जारी किया। जो यह बताता है कि विमान किसी गंभीर समस्या का सामना कर रहा था । फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के डेटा से पता चलता है कि यह विमान यूएई के Al Dhafra Air Base से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान कुछ समय तक हवा में गोल-गोल चक्कर लगाता रहा। इससे समझ यह आ रहा था कि जैसे पायलट स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे हों। इसके तुरंत बाद विमान नीचे उतरने लगा लेकिन कतर के ऊपर उसका सिग्नल अचानक गायब हो गया। यह घटना पर्शियन गल्फ क्षेत्र में हुई। जहाँ पहले से ही। तनाव का माहौल बना हुआ है ।अभी तक यह साफ नहीं है कि यह तकनीकी खराबी थी या कोई और वजह। ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी ने इस ख़बर को रिपोर्ट किया है ।लेकिन किसी भी तरह की दुश्मनी कार्रवाई की खबर प्राप्त नहीं हुई है।
अमेरिकी सेना ने अभी तक इसपर कोई भी बयान नहीं दिया है जिससे स्थिति और भी रहस्यमयी बनी हुई है।
फ्लाइंग गैस स्टेशन क्या होता है ?
KC-135 stratotanker एक खास तरह का सैन्य विमान है ।जिसका काम हवा में ही दूसरे विमानों को ईंधन देना होता है ।इससे फाइटर जेट्स और बमवर्षक विमान बिना रुके लंबे समय तक उड़ सकते हैं। यह विमान 60 से अधिक वर्षों से अमेरिकी वायुसेना का हिस्सा है और इसे Boeing के 367-80 डिजाइन पर बनाया गया है, जिससे Boeing 707 भी विकसित हुआ था।
ईंधन भरने के अलावा KC-135 विमान कई अन्य काम भी करता है जैसे सैनिकों और सामान का परिवहन, मेडिकल इमरजेंसी (एयर एम्बुलेंस) मिशन और घायल या बीमार लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना यह विमान लगभग 37,600 किलोग्राम तक का कार्गो ले जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसमें मेडिकल टीम भी तैनात की जा सकती है। फिलहाल इस घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जब तक अमेरिकी सेना की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आती तब तक इसे केवल एक तकनीकी या ऑपरेशनल इमरजेंसी के रूप में ही देखा जा रहा है।