इंडोनेशिया के असमान में हाल ही में दिखाई दिए एक रेनबो क्लाउड यानी कि इन्द्रधनुषी बादल ने लोगो को हैरान कर दिया। इस अनोखी प्राकृतिक घटना के वीडियो ओर तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें असमान रंग बिरंगे प्रकाशन से सजा हुआ नज़र आ रहा है , बेकाशी और बोगोर क्षेत्रों में देखे गए इस दृश्य को लोगो ने ब्रीथटेकिंग , अविश्वसनीय और प्राकृतिक जादू बताया।
वायरल वीडियो में बोगोर के जोंगगोल इलाके के ऊपर बादलों में गुलाबी, हरे, नीले रंगों की चमक दिखाई देती है। यह दृश्य इतना आकर्षक था कि लोगों ने इसे किसी पेंटिंग के दृश्य जैसा बताया, देखते-देखते ही यह वीडियो सोशल मीडिया रप इतनी वायरल हो गई देश विदेश तक इंटरनेट के जरिए पहुँच गया। हालांकि जहां एक तरफ लोग इसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे वही कुछ यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर सवाल भी उठाए । कई लोगों ने पूछा कि यह वाकई असली है या किसी तकनीक की मदद से बनाया गया है। कुछ लोगों ने तो इसे केमट्रेल जैसी साजिशों से भी जोड़ दिया, विशेषज्ञों ने इन सभी शंकाओं को खारिज करते हुए इन्हें प्राकृतिक घटना बताई है।
इंडोनेशिया का मौसम
इंडोनेशिया के मौसम , जलवायु और (BMKG) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह क्लाउड इरिडेसेंस नामक एक सामान्य वायुमंडलीय प्रक्रिया है। BMKG के कार्यवाहक निदेशक इडा प्रमुवारदानी के अनुसार, यह घटना तब होती है जब सूर्य की किरणें पतले बादलों में मौजूद बहुत छोटे और समान आकार के पानी की बूंदों या बर्फ के कणों से गुजरती हैं। सूर्य का प्रकाश जब इन कणों से टकराता है , तो वह मुड़ जाता है और विभिन्न रंगों में बट जाता है । इस प्रक्रिया को डिफ्रेक्शन कहा जाता है , इसका परिणाम होता है असमान में इंद्र धनुष की खूबसूरत परत जो बादलों पर चमकती नजर आती है। यही कारण है कि इसे रेनबो क्लाउड या फायर रेनबो भी कहा जाता है , हालांकि यह इंद्रधनुष से अलग प्रक्रिया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ नज़र आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह किसी पेंटिंग की तरह लग रहा इसपर यकीन करना मुश्किल है कि यह असली है वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने कहा कि प्रकृति का यह रूप वाकई जादुई है ऐसा नजारा भूत कम देखने को मिलते है। कुछ लोगों ने वैज्ञानिक जानकारी साझा करते हुए दूसरों को समझाने की कोशिश भी की , उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना जो खास मौसम या वातावरण की स्थिति में ही दिखाई देती है ।
रेनबो क्लाउड का यह दृश्य न सिर्फ केवल आँखों को सुकून देने वाला था बल्कि इसने लोगों को प्रकृति की अद्भुत शक्तियों की भी याद दिलाई। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि विज्ञान और सुंदरता का मेल किस तरह हमारी दुनिया को और भी खास बना देता है।