हॉरर-कॉमेडी मूवी हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा और लोकप्रिय जॉनर रहा है जहाँ डर के साथ साथ मस्ती- मजाक का तड़का लगाया जाता है और अभिनेता अक्षय कुमार को इस जॉनर का किंग कहा गया है उन्होंने पहले भी ऐसी फ़िल्म इंडस्ट्री को दी है जैसे की भुल भुलैया,लक्ष्मी or अब हाल ही में उनकी नई फ़िमल भूत बंगला दर्शकों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फ़िमल मै भी हॉरर+कॉमेडी का तड़का लगाया गया है यह कहानी एक पुराने बंगले के ऊपर निर्धारित है जहाँ आने वाले किरदारो के साथ अजीबो गरीब भूतिया घटनाएं होती है ।शुरुआत में तो फ़िल्म मजाकिया नज़र आती है लेकिन बीतते समय के साथ वह डरावनी होती जाती है इस फ़िल्म में मजाक और डर का संतुलन बनाने की कोशिश की है
मूवी के किरदार
इसमें अक्षय कुमार ,परेश रावल,राजपाल यादव,तबू , वीमिका गैबी और जिशुसेनगुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है और इस फ़िल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है सभी कलाकारो ने अपने किरदारो को बखूभी निभाया है।
वैसे तो फ़िल्म मै एक एंटरटेन्मेंट टोन बनाए रखने की कोशिश की गई है लेकिन कहीं ना कहीं दर्शकों को जितनी उम्मीद इस फ़िल्म से थी ये उतने बेहतर रिव्यू नहीं मिले, क्योंकि फ़िल्म में हॉरर वाला हिस्सा कमज़ोर नज़र आया है।बीच -बीच मे फ़िल्म की गती थोड़ी धीमी होती नज़र आयी, जिसके कारण दर्शकों का इंटरसेट टूटता हुया दिखा ,फिल्म में बंगला काफ़ी पुराना और डरावना लगता है और लोकेशन भी बहुत यूनिक और फ़िल्म के जॉनर पर फिट बैठ रही है लेकिन फ़िल्म का माहौल हल्का-फुलका इसलिए ही दर्शकों को फ़िल्म इतनी पसंद नहीं आई जितना उन्होंने सोचा था।
कुल मिलाकर ‘Bhooth Bangla’ खुद को बहुत बड़ा या अलग साबित करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि हल्के अंदाज़ में कहानी कहती है। फिल्म में कुछ जगह हंसी आती है, कुछ जगह सस्पेंस बनने की कोशिश दिखती है, और यही मिश्रण इसे साधारण लेकिन देखने लायक बनाता है। भले ही कहानी पूरी तरह चौंकाती नहीं है, फिर भी इसका हल्का टोन और किरदारों की बातचीत फिल्म को मजेदार साबित करती है ।
अक्षय कुमार ने मूवी को लेकर किया इमोशनल पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भूत बंगला की एक फोटो शेयर कर लिखा “कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती… एक पूरी यात्रा को समेटती है ये पिक्चर हमारी भूत बांग्ला की शूटिंग से है…असरानी जी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म। कुल 12 फिल्में हमने साथ की, और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा… हर बार यह एक मास्टरक्लास की तरह था। कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल काला है। असरानी जी उसके उस्ताद और हमेशा रहेंगे। “