(धुरंधर 1) एक एक्शन स्पाई मूवी है जिसमें रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना ,संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए है। यह मूवी आदित्य धार द्वारा निर्देशित की गई है।
फिल्म की शुरुआत 1999 के प्लेन हाईजैक से होती है। भारत के स्पाई विभाग के चीफ अजय सान्याल जिनका किरदार आर माधवन द्वारा निभाया गया है , देखते हैं कि आतंकवादी प्लेन हाईजैक करते हैं और सरकार उन्हें छोड़ देती है। फिर 2001 में संसद पर हमला होता है। जिससे अजय सान्याल मैं बदले की भावना जा जाती है ।
अब इन आतंकवादियों को घर मैं घुस के मारने का मिशन बनाते है जिसका नाम ऑपरेशन धुरंधर दिया गया। इस मिशन में एक भारतीय जवान (रणवीर सिंह) को पाकिस्तान भेजा जाता है। उसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है, लेकिन पाकिस्तान में वह हमजा अली मजारी बन जाता है।
हमजा कराची शहर के लियारी इलाके में जाता है। वहाँ दो बड़े गैंग हैं – एक रेहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का और दूसरा बाबू डकैत का। ये गैंग स्थानीय राजनीति और ISI पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े हैं। ये लोग भारत के खिलाफ आतंक फैलाते थे ।
हमजा पहले जूस की दुकान पर काम करता है। फिर धीरे-धीरे रेहमान के गैंग में घुस जाता है। वह रेहमान का भरोसा जीत लेता है और उसका दाहिना हाथ बन जाता है। कई साल तक वह अंडरकवर रहता है – मतलब बाहर से गैंगस्टर लगता है, लेकिन अंदर से भारत के लिए जानकारी इकट्ठा करता है।
फिल्म में गैंग वॉर, गोलीबारी, विश्वासघात, पावर की लड़ाई और थोड़ा रोमांस भी है। हमजा रेहमान की बेटी या राजनीतिज्ञ की बेटी यलीना (सारा अर्जुन) से भी जुड़ जाता है। कहानी 8 चैप्टर में है । जो समय के साथ आगे बढ़ती है।यह फिल्म का पहला भाग है। इसमें हमजा कैसे घुसपैठ करता है और गैंग में ऊपर चढ़ता है, यह दिखाया गया है।धीरे–धीरे हमजा कैसे बाकी सब लोगों से बदला लेगा वो धुरंधर पार्ट 2 मैं दिखाया जाएगा ।