“सरके चुनर तेरी सरके” गाने पर लगा बैन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

"सरके चुनर तेरी सरके" गाने पर लगा बैन

नोरा फतेही के “सरके चुनर तेरी सरके”  गाने पर सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए बैन लगा  दिया है नोरा फतेही और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म “केडी : द डेविल” का नया गाना लीगल चक्रव्यूह में बुरी तरह से फंस गया है। “सरके चुनर तेरी सरके” गाने की डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड सिनेस  को लेकर अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। 

मिनिस्ट्री ऑफ़ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट सेंसर बोर्ड को इंस्ट्रक्शन दिए हैं कि ऐसी असली कंटेंट पर तुरंत बैन लगे। गाने के  सीन को लेकर ऑल इंडियन साइन वर्कर्स एसोसिएशन ने सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई ।

मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन पर भी FIR दर्ज कराई गई है। जिसमें दावा किया गया है कि गाना वूमेंस डिग्निटी के खिलाफ है और खासकर बच्चों और युवाओं पर यह गलत प्रभाव  डाल रहा है। सरकार अब रूल्स तक बदलने की तैयारी में है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी गंदगी समाज में न फैला पाए। हालांकि फिलहाल यह गाना युटुब से हटा दिया गया है।

Top Stories
Related Post