बाहुबली की देवसेना 44 की उम्र में बनेगी दुल्हन 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Bahubali's Devasena to become a bride at the age of 44

बाहुबली फिल्म की एक्ट्रेस देवसेना जिसका असल में नाम अनुष्का शेट्टी है उनकी शादी की अफवाहें चल रही है सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वह 44 की उम्र में किसी बिजनेसमैन से शादी करने वाली है यह उनका पुराना फैमिली फ्रेंड हो सकता है। फिलहाल अभी नाम की घोषणा नहीं हुई है जो कि अभी सीक्रेट रखा गया है लेकिन माना जा रहा है कि 2026 में अनुष्का की शादी हो जाएगी।

अनुष्का शेट्टी तेलुगू सिनेमा की बड़ी स्टार है उन्होंने बाहुबली फिल्म में एक्ट्रेस देवसेना का रोल प्ले करके नेशनल लेवल पर फेमस हुई थी इस मूवी में अनुष्का के साथ प्रभास (बाहुबली एक्टर) की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी की फैन्स को लगा था की असल जिंदगी में यह दोनों शादी करेंगे। लेकिन इस पर दोनों ने मीडिया के सामने साफ कर दिया था कि “हम दोनों के बीच में ऐसा कुछ नहीं है हम बस दोस्त हैं।”

अनुष्का की अभी हाल ‘घट्टी’ फिल्म रिलीज हुई है जो की एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है इस मूवी में अनुष्का ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। अनुष्का की अगली फिल्म कथनार आने वाली है यह मूवी तेलुगू- मलयालम कांबिनेशन में है और अनुष्का ने पहली बार मलयालम सिनेमा में काम किया है इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 के अंधे या फिर 2027 तक रिलीज हो जाएगी।

Also Read

Top Stories
Related Post