शाहरुख खान की किंग मूवी को लेकर एक ऐसी अपडेट सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है एक्टर सौरभ शुक्ला ने किंग फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सौरभ ने एक इंटरव्यू में कहा कि किंग मूवी में आधे से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री का जमावड़ा लगने वाला है फिल्म में हर कैरेक्टर अपने आप में एक ब्रांड होगा।
सूत्रों के मुताबिक इस हाई एक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण सुहाना खान रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े लीजेंड नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अर्शद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे पावर हाउस परफॉर्मर भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब इस फिल्म से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का थिएटर डेब्यूट भी होने जा रहा है।