अर्जुन तेंदुलकर व सारा तेंदुलकर की सादगी ने बटोरी तारीफें 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

अर्जुन तेंदुलकर व सारा तेंदुलकर की सादगी ने बटोरी तारीफें 

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शादी समारोह में जुड़े कला, राजनीतिक व व्यापार से जुड़े लोग का जमावड़ा रहा। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के फंक्शन में गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, और उनका ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सारा तेंदुलकर की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं और फैंस उनके एलिगेंट और ट्रेडिशनल अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि उनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती है, जबकि कुछ ने उन्हें गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत बताया।

सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की ग्रैंड बैल्डिंग की संगीत समारोह में स्टीज तोड़ डांस परफॉर्मेंस दिया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनके डांस के साथ परफेक्ट मैचिंग कॉस्ट्यूम सोशल मीडिया पर लोगो को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

Also Read

सिंपल मेकअप, खुले बाल और प्यारी मुस्कान उनके इस लुक को और भी खास बना रहे थे, वहीं उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी, जिससे पता चलता है कि वह अपने भाई की शादी को लेकर कितनी खुश थीं। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न आउटफिट, सारा तेंदुलकर स्टाइल में अपनी अलग ही छाप छोड़ती हैं और उनका फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में रहता है।

Top Stories
Related Post