साल 2025 बॉलीवुड के लिए खुशियों से भरा रहा। बी-टाउन की कई मशहूर अभिनेत्रियां इस साल मां बनीं, जिनमें कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लंबे इंतजार के बाद इन स्टार कपल्स के घर गूंजी नन्ही किलकारियों ने फैन्स को भी बेहद खुश किया। आइए देखते हैं इस साल मां बनीं 5 ग्लैमरस एक्ट्रेसेस की कहानी।
कैटरीना कैफ
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। चार साल बाद, 42 साल की उम्र में कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। कैटरीना के मां बनने की खबर से पूरे बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 2023 में शादी की थी। अगस्त 2025 में कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की और 19 अक्टूबर को उनके घर बेटे ने जन्म लिया। इस बच्चे का नाम नीर रखा गया है।
कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने 15 जुलाई 2025 को एक बेटी को जन्म दिया। हाल ही में कपल ने बेटी का नाम सरायाह बताया, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया।
पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा भी इस साल पैरेंटहुड की खुशियां मना रहे हैं। 15 नवंबर 2025 को उनकी बेटी का जन्म हुआ। यही दिन उनकी शादी की चौथी वर्षगांठ भी थी। ऐसे में यह दिन कपल के लिए डबल सेलिब्रेशन बन गया।
इलियाना डिक्रूज
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज 2025 में दूसरी बार मां बनीं। 2023 में बेटे को जन्म देने के बाद, जून 2025 में वह एक और बेटे की मां बनीं। वहीं सोनम कपूर ने भी इस साल दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और वे अगले साल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी।