Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले से पहले सामने आया संभावित विनर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले से पहले सामने आया संभावित विनर

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले अब बिल्कुल नजदीक है और फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के समर्थन में जमकर पोस्ट कर रहे हैं। शुरुआत में जहां गौरव खन्ना को विनर माना जा रहा था, वहीं ताज़ा ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स ने कहानी को पूरी तरह बदल दिया है। दर्शकों के बीच अब गौरव, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन नए आंकड़ों के अनुसार फरहाना बाज़ी मारती दिखाई दे रही हैं।

फरहाना को मिल रहा ज़बरदस्त सपोर्ट

सोशल मीडिया पर फरहाना के समर्थन में जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। X  पर फैंस लगातार उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं।

एक यूजर ने टिप्पणी की कि गौरव को कार मिल चुकी है और तान्या को टीवी शो का ऑफर मिल गया है, लेकिन फरहाना ने अभी तक कुछ नहीं पाया, इसलिए वे शो की ट्रॉफी लेकर जाएंगी। कई अन्य फैंस ने भी “फरहाना जीतेगी” और “Farhana Will Win” जैसे मैसेज लिखकर उनका उत्साह बढ़ाया है। कुछ दर्शकों का मानना है कि फरहाना की जर्नी जितनी मुश्किल रही है, उनकी जीत उतनी ही शानदार होगी। कई सेलेब्रिटीज, जिनमें कुनिका भी शामिल हैं, खुलकर फरहाना को अपना समर्थन दे चुके हैं, जिससे उनका विजेता बनना और भी मजबूत लगने लगा है।

Also Read

गौरव खन्ना को भी मिल रहा मजबूत समर्थन

उधर, गौरव खन्ना के समर्थन में भी लहर कम नहीं है। मृदुल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि वे गौरव के साथ बने रहें क्योंकि वे न सिर्फ उनके भाई जैसे हैं बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। मृदुल ने दर्शकों से गौरव को वोट देने की रिक्वेस्ट की और कहा कि अगर गौरव जीतकर आएंगे तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी। गौरव की फैन फॉलोइंग मजबूत है और वे शुरू से ही टॉप कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे हैं।

वोटिंग का मौका कब तक था

ग्रैंड फिनाले के लिए वोटिंग लाइन्स 7 दिसंबर, रविवार सुबह 10 बजे तक था।  पिछले सीजंस की तरह इस बार भी उम्मीद है कि सलमान खान फिनाले नाइट के दौरान करीब आधे घंटे के लिए वोटिंग लाइन्स दोबारा खोलेंगे। ऐसे में दर्शकों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने का एक और मौका मिला था

Top Stories
Related Post