‘जोधा अकबर’ के बादशाह रजत टोकस का बदला लुक! 11 साल बाद दिखे ऐसे, फोटो देखकर फैंस भी रह गए हैरान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

‘जोधा अकबर' के बादशाह रजत टोकस का बदला लुक! 11 साल बाद दिखे ऐसे, फोटो देखकर फैंस भी रह गए हैरान

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रजत टोकस एक समय छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा थे। ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे सुपरहिट शो में दमदार भूमिकाओं से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लंबे समय से वह टीवी से दूर हैं और अब कम ही सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी बेहद मिस करते हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रजत टोकस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी पहचान ही नहीं पा रहे। लंबे समय बाद सामने आए इस लुक में रजत पहले से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर घनी दाढ़ी-मूंछें हैं और उनका पूरा लुक काफी रॉ और इंटेंस दिखाई दे रहा है। हालांकि बदला लुक देखकर भले ही फैंस चौंक गए हों, लेकिन उनकी मासूम और हल्की-सी मुस्कान अब भी लोगों का दिल जीत रही है। फोटो में रजत नीले रंग की स्वेटशर्ट पहने बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट के साथ कोई कैप्शन तक नहीं लिखा, फिर भी यह तस्वीर तेजी से चर्चा में बनी हुई है।

रजत की इस तस्वीर पर फैंस ने ताबड़तोड़ रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा “टचवुड! आपकी स्माइल को किसी की नजर न लगे।” वहीं एक अन्य फैन कमेंट करता है “आप एक्टिंग में कब लौट रहे हैं? आप सबको बहुत मिस आते हैं।” कुछ लोगों ने उनके बदले लुक पर मज़ाकिया प्रतिक्रिया दी और लिखा “राजा से रंक बन गए!” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि रजत की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत है।

Also Read

बता दें कि रजत टोकस ने 2015 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नैयर से शादी की थी। शादी के बाद से वह ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस नहीं देते और अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। हालांकि उनके फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह जल्द किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ स्क्रीन पर वापसी करेंगे।

रजत टोकस की यह नई तस्वीर एक बार फिर साबित करती है कि भले ही वह स्क्रीन से दूर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। फैंस उन्हें फिर से किसी ऐतिहासिक किरदार या दमदार रोल में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Top Stories
Related Post