#ShameOnYouRanveerSingh एक्स पर ट्रेंड, क्यों विवाद में फंसे रणवीर सिंह?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

#ShameOnYouRanveerSingh एक्स पर ट्रेंड

सोशल मीडिया के दौर में किसी भी सेलिब्रिटी की छोटी-सी गलती भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है रणवीर सिंह के साथ, जो इन दिनों एक्स पर #ShameOnYouRanveerSingh के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स उन पर देवी चामुंडी दैव का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है।

IFFI 2025 कार्यक्रम में क्या बोले रणवीर सिंह?

28 नवंबर को गोवा में हुए IFFI 2025 की क्लोज़िंग सेरेमनी में रणवीर सिंह और फिल्ममेकर-एक्टर ऋषभ शेट्टी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। लेकिन इसी दौरान दिया गया उनका एक बयान और की गई एक्टिंग अब भारी विवाद का कारण बन गई है।

एक वायरल वीडियो में रणवीर कहते दिख रहे हैं कि मैंने थिएटर में कंतारा चैप्टर 1 देखी, और ऋषभ, यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (चामुंडी दैव) आपके शरीर में एंटर करती है वह शॉट कमाल का था।

Also Read

इसके बाद रणवीर उस सीन की नकल भी करने लगते हैं। ऋषभ शेट्टी इस पर हंसते नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के एक वर्ग को रणवीर का यह अभिनय बेहद आपत्तिजनक लगा। रणवीर ने यह भी कहा कि क्या दर्शक उन्हें कांतारा 3 में देखना चाहेंगे और लोगों से आग्रह किया कि यह संदेश ऋषभ तक पहुंचाएं।

सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही एक्स पर रणवीर की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। और प्रतिक्रियाएँ में  कहा रणवीर सिंह ने देवी चामुंडी का मजाक उड़ाया है। यह स्वीकार्य नहीं है। , केवल तालियों और ठहाकों के लिए हमारी संस्कृति का मज़ाक मत बनाइए। , बॉलीवुड एक्टर्स के ऐसे व्यवहार को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कई यूजर्स ने चेतावनी भरे संदेश भी लिखे और कहा कि धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए।

विवाद बढ़ता जा रहा है

वीडियो के बढ़ते प्रसार के साथ यह विवाद भी जोर पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि रणवीर सिंह या उनकी टीम इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Top Stories
Related Post