टॉलीवुड की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने ‘द फ़ैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स बनाने वाले फेमस डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी सोमवार सुबह ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में पूरी तरह प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ 30 गेस्ट ही शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, सामंथा ने इस खास मौके पर लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जबकि पूरा समारोह बेहद शांत और सादगीपूर्ण रहा।
सामंथा की दूसरी शादी, पहले नागा चैतन्य से हुआ था तलाक
जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों की जोड़ी साउथ इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद 2021 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद नागा चैतन्य की शादी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से हो चुकी है।
सामंथा और राज के बीच कितना है उम्र का फर्क?
सामंथा और राज के बीच उम्र का अंतर भी चर्चा में है। राज निदिमोरु का जन्म 4 अगस्त 1979 में हुआ और सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 में हुआ। इस हिसाब से दोनों के बीच करीब 7–8 साल का एज गैप है।
कौन हैं राज निदिमोरु?
राज निदिमोरु भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्रिएटिव फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी डायरेक्टर-राइटर कृष्णा डीके के साथ काफी मशहूर है। राज DK की प्रमुख उपलब्धियां है द फैमिली मैन (डायरेक्टर) भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज, फर्जी (राइटर), स्त्री (राइटर), गन्स एंड गुलाब्स (राइटर) है। दिलचस्प बात यह है कि सामंथा ने ‘द फैमिली मैन 2’ में शानदार एक्टिंग की थी यहीं से राज और सामंथा की नज़दीकियों की शुरुआत बताई जाती है।
राज की पहली शादी और तलाक
कम लोग जानते हैं कि राज निदिमोरु पहले से शादीशुदा थे। उनकी एक्स-वाइफ श्यामाली डे फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर रही हैं और कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिख चुकी हैं। दोनों 2022 में अलग हो गए थे।
श्यामाली डे की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
राज और सामंथा की शादी की खबरों के बीच श्यामाली डे ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा था “हताश लोग हताश करने वाले काम करते हैं।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर और तेज़ हो गया है।