ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई हफ्तों तक लगातार व्यस्त वर्क शेड्यूल में रहने के बाद आखिरकार लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर लौट आई हैं। लंबे समय बाद वह अपने परिवार पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका पा रही हैं। थैंक्सगिविंग के खास मौके पर प्रियंका ने अपने फैंस को अपने परिवार के बेहद प्यारे और कोजी मोमेंट्स की झलक दिखाई, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।
रविवार 30 नवंबर को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो-वीडियो एलबम शेयर किया, जिसमें जोनास फैमिली का थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आया। तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के साथ समय बिताते हुए बिल्कुल रिलैक्स दिख रहे हैं। अगली तस्वीरों में मालती अपने छोटे दोस्तों के साथ खेलते हुए दिखाई देती है काउंटिंग ब्लॉक्स से लेकर पेंटिंग तक, हर फ्रेम फैंस के दिल जीत रहा है।
इस एल्बम का सबसे खास हिस्सा रहा मालती का सिंगिंग वीडियो। प्रियंका ने मालती का चेहरा दिखाए बिना एक छोटा-सा क्लिप शेयर किया, जिसमें मालती की मीठी और प्यारी आवाज सुनकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। प्रियंका अपनी बेटी की इस टैलेंट को बेहद गर्व के साथ दुनिया को दिखाती नजर आईं। फैंस ने भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया और मालती को ‘लिटिल रॉकस्टार’ तक कह दिया।
एक अन्य वीडियो में मालती फर्श पर चॉक से अपना नाम लिखते हुए दिखती है कला, सीख और खेल का यह प्यारा कॉम्बिनेशन हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है। वहीं एक और तस्वीर में वह छोटे-छोटे हाथों से क्रीम फेंटती दिखाई देती है, मानो किचन की यह शरारत उसका सबसे पसंदीदा खेल हो।
इन सभी पलों से एक बात साफ झलकती है प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने परिवार के साथ हर छोटा-बड़ा पल संजो रही हैं। व्यस्त जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी बेटी और पति के साथ थैंक्सगिविंग मनाने का ये कोजी और दिलकश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि मालती हर दिन और ज्यादा टैलेंटेड और प्यारी होती जा रही है। वहीं प्रियंका और निक की फैमिली बॉन्डिंग की भी खूब सराहना की जा रही है।