52 की उम्र में भी दिल से यंग! अर्जुन रामपाल को डेट कर रहीं 14 साल छोटी मॉडल, 21 साल की शादी टूटने के बाद ऐसे बदली जिंदगी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

52 की उम्र में भी दिल से यंग! अर्जुन रामपाल को डेट कर रहीं 14 साल छोटी मॉडल, 21 साल की शादी टूटने के बाद ऐसे बदली जिंदगी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पार्टनर और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ उन्हें बर्थडे विश किया। गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक खूबसूरत कैंडिड फोटो शेयर करते हुए लिखा “जन्मदिन की शुभकामनाएं उस व्यक्ति को, जिसने मुझे जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाया।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग की तारीफ की।

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक, अर्जुन का सफर

अर्जुन रामपाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उनकी बॉलीवुड में एंट्री 2001 में आई फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से हुई, जिससे उन्हें डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। 2008 की सुपरहिट फिल्म ‘रॉक ऑन’ के लिए अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ‘लक्ष्य’ (2004) में अर्जुन पहली पसंद थे, लेकिन डेट्स न मिलने पर यह फिल्म ऋतिक रोशन को मिली।

अर्जुन की पर्सनल लाइफ, 21 साल की शादी का अंत

अर्जुन रामपाल ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी।

Also Read

दोनों की दो बेटियां हैं—

  • महिका (2002)
  • मायरा (2005)

लगभग 21 साल साथ रहने के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला आईं और दोनों तब से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं और वर्ष 2019 में दोनों एक बेटे एरिक के माता-पिता बने।

अर्जुन और गैब्रिएला की केमिस्ट्री, फैंस कर रहे हैं खूब प्यार

अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपनी फैमिली फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और अर्जुन की फिटनेस देखकर फैंस हमेशा तारीफ करते नजर आते हैं। जन्मदिन की तस्वीर ने एक बार फिर दोनों को लाइमलाइट में ला दिया है।

Top Stories
Related Post